{"_id":"69ef8ef0fae48eb0820d5be0","slug":"himachal-official-accused-of-holding-benami-property-police-launch-investigation-following-complaint-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: अधिकारी पर बेनामी संपत्ति का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: अधिकारी पर बेनामी संपत्ति का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
Tue, 28 Apr 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:00 AM IST
सार
सोलन में एक अधिकारी पर तथाकथित बेनामी संपत्ति के आरोपों की पुलिस को शिकायत मिली है।
विज्ञापन
जांच(सांकेतिक)।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय सोलन में एक अधिकारी पर तथाकथित बेनामी संपत्ति के आरोपों की पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस ने इस संबंध में रपट डालकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारी की संपत्तियों को लेकर कई तथ्य पुलिस के समक्ष रखे हैं। फिलहाल पुलिस इन तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है, जिससे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद पता चलेगा कि शिकायत में दिए गए आरोप कितने सही हैं या गलत। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस टीम मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर ही अगला कदम उठाया जाएगा। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन