फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: video viral on social media argument between advocate and police

पुलिस, वकील कहासुनी का वीडियो वायरल, तीन महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड

Fri, 20 Nov 2020 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 Nov 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: video viral on social media argument between advocate and police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वकील को गिरफ्तार करने के मामले का वीडियो वायरल हुआ है। 45 सेकेंड के वीडियो में वकील और महिला थाना प्रभारी के बीच कहासुनी हो रही है। वीडियो 15 नवंबर को रात को हुई घटना का बताया जा रहा है। हालांकि पूरे मामले को लेकर जहां बार एसोसिएशन कुल्लू वकील के पक्ष में उतर कर पुलिस के कामकाज पर सवाल उठा रही है, वहीं पुलिस भी वकील पर महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा रही है।

विज्ञापन


अब पांच दिन बाद इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसमें वकील और कांग्रेस महासचिव पुलिस थाना प्रभारी को कह रहे हैं कि वह सहयोग कर रहे हैं, लेकिन तुम उन्हें कॉपरेट नहीं कर रहे हैं। एडवोकेट चुनेश्वर ठाकुर ने कहा कि उनके खिलाफ पुलिस ने झूठे केस बनाए हैं। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वकील का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
15 नवंबर की रात को महिला पुलिस थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार के आरोप में वकील का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने गुरुद्वारा के पास लगाए गए नाके के दौरान वकील को पकड़ा था। पुलिस ने इसका चालान किया था। चालान को कोर्ट में पेश किया। जिस पर सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी के निर्देशानुसार चालक का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि वकील का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए वकील और कांग्रेस जिला महासचिव का मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। ढालपुर में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने वकील के पक्ष में उतर कर प्रदर्शन किया।  कांग्रेस ने ढालपुर स्थित अपने कार्यालय से विरोध रैली निकाली और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने ड्रोन के जरिये नजर रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed