{"_id":"601284968ebc3e2c521f2bab","slug":"himachal-news-two-youths-killed-in-car-truck-collision-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ कॉलेज में दाखिला लेकर आ रहे युवक और साथी की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉ कॉलेज में दाखिला लेकर आ रहे युवक और साथी की सड़क हादसे में मौत
Thu, 28 Jan 2021 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, रंगस (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, रंगस (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Jan 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद बाइक धू-धू कर जल गई।
- फोटो : अमर उजाला
नादौन-हमीरपुर नेशनल हाईवे के तहत रंगस (सलोया द बोड़ू) स्थान पर वीरवार दोपहर को एक ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई। धू-धू कर जली इस मोटरसाइकिल की लपटें काफी ऊपर तक उठती नजर आईं। वहीं, ट्रक भी अनियंत्रित होकर ढांक से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद नादौन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। युवकों की पहचान आदित्य (20) पुत्र नवनीत शर्मा निवासी वार्ड नंबर पांच हमीरपुर और शेखर (23) पुत्र मनोहर लाल निवासी वार्ड नंबर 4 हमीरपुर के रूप में हुई है। वीरवार दोपहर बाद दोनों उपमंडल नादौन के एक निजी लॉ कॉलेज से दाखिला लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान रंगस के सलोया द बोडू स्थान पर बाइक और रंगस से नादौन की ओर जा रहे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा किसकी लापरवाही से हुआ, देर शाम तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौके पर जाकर छानबीन की। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गलती किसकी है, यह जांच का विषय है। इस संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन