{"_id":"601e31ac8ebc3e4c796d94e0","slug":"himachal-news-two-year-old-girl-beaten-to-death-by-father-in-una-wife-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी-बेटी को बेरहमी से पीटा, दो साल की मासूम ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी-बेटी को बेरहमी से पीटा, दो साल की मासूम ने तोड़ा दम
Sat, 06 Feb 2021 11:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, दौलतपुर चौक (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, दौलतपुर चौक (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
मारपीट- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जिला ऊना के चलेट गांव में पूर्व सैनिक ने पत्नी के साथ हुए झगड़े में बर्थडे से एक दिन पहले अपनी ढाई साल की बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी को भी पीट-पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। पुलिस को कमरे से सरिये का टुकड़ा व लकड़ी (पच्चर) मिली है। सानवी का सात फरवरी को जन्मदिन था और उसे मनाने की तैयारी थी। पुलिस के अनुसार रविंद्र कुमार निवासी चलेट ने शुक्रवार रात को अपनी पत्नी से खूब झगड़ा किया, फिर बेटी और पत्नी के साथ कमरा बंद कर लिया। पत्नी के साथ हुई मारपीट में ढाई साल की बच्ची के सिर पर चोटे आईं और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी ने पत्नी का सिर भी फोड़ डाला। आस-पड़ोस के लोगों ने शनिवार सुबह आरोपी के कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनीं और दरवाजा खोलने के लिए कहा तो वह उग्र हो गया। आरोपी गाली गलौज करता और फर्श की टाइलें तोड़कर मारता। लोगों ने दरवाजे को तोड़ा तो फर्श पर खून से सनी बच्ची और उसकी पत्नी पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने पंचायत एवं पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने तुरंत दोनों को दौलतपुर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सक ने आरोपी की बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पत्नी को सर्वप्रथम दौलतपुर चौक अस्पताल, फिर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रेफर कर दिया गया। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर, डीएसपी अंब सृष्टि पांडे, एसएचओ दर्शन एवं चौकी प्रभारी तरसेम सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर धारा 302, 342 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन