{"_id":"60856adc32efa8411f31bd2e","slug":"himachal-news-two-injured-over-fight-for-namaz-in-masjid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड की वजह से एक साथ नमाज पढ़ने से रोका तो कर दी मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड की वजह से एक साथ नमाज पढ़ने से रोका तो कर दी मारपीट, दो घायल
Sun, 25 Apr 2021 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
कोविड नियमों की वजह से एक साथ नमाज पढ़ने से रोका तो कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में दो लोग घायल हो गए हैं। घटना पांवटा साहिब के अंतर्गत देवीनगर की एक मस्जिद की है। पुलिस को दी शिकायत में अब्दुल अलीम निवासी वार्ड नंबर नौ ने कहा कि वह मदीना मस्जिद की देखरेख पिछले करीब पांच साल से कर रहे हैं।
विज्ञापन
आजकल रमजान का महीना चल रहा है। वह हर रोज मस्जिद में व्यवस्था की देखरेख के लिए जाते हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे भी वह मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। वहां पहले से ही मोहल्ला के 20 से 30 लोग नमाज पढ़ने के लिए एकत्रित हुए थे। अब्दुल ने सरकारी आदेश के मुताबिक पांच से ज्यादा लोग इकट्ठे होकर नमाज पढ़ने से इनकार किया।
विज्ञापन
इस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने बहसबाजी शुरू कर दी। बहस के बीच उन्होंने डंडों से पीटना शुरू कर दिया जिससे वह जमीन पर गिर गए। बेटा अब्दुल हबीज बचाने आया तो उसके सिर पर भी डंडे से वार किए गए। डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन