फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: Two education deputy director at one post in Hamirpur Himachal Pradesh

कुर्सी को लेकर टकराव: उपनिदेशक ने जारी किया स्कूलों का निरीक्षण शेड्यूल, दूसरे ने किया कैंसिल

Sun, 06 Mar 2022 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Mar 2022 01:52 PM IST
सार

बीडी शर्मा शिक्षा विभाग में पूर्व सैनिक कोटे से भर्ती हुए हैं। जबकि जगदीश कौशल वर्ष 1994 से ही शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय भी पूर्व में पूर्व सैनिकों की वरिष्ठता के बारे में अपना निर्णय सुना चुका है। कौशल ने शिक्षा विभाग में दी सेवाओं के मुताबिक खुद को बीडी शर्मा से वरिष्ठ बताया है।

विज्ञापन
Himachal News: Two education deputy director at one post in Hamirpur Himachal Pradesh
मासिक निरीक्षण शेड्यूल कैंसिल करने के आदेश। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण विंग हमीरपुर में एक पद पर सेवाएं दे रहे दो उपनिदेशकों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। वर्तमान उपनिदेशक जगदीश कौशल ने 2 मार्च को जिला हमीरपुर के सभी प्राइमरी, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर मासिक निरीक्षण शेड्यूल के बारे में अवगत करवाया था, लेकिन नए उपनिदेशक ने शनिवार को इन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर पूर्व में जारी मासिक शेड्यूल को कैंसिल कर दिया। वहीं, पुराने उपनिदेशक जगदीश कौशल शनिवार को पथलयार स्कूल के निरीक्षण के लिए दो खंड शिक्षा अधिकारियों और दो प्रिंसिपल निरीक्षण विंग को लेकर सरकारी वाहन में रवाना हो गए। जबकि नए शिक्षा उपनिदेशक अपने निजी वाहन में ही सफर कर रहे हैं।

विज्ञापन

    
बता दें कि शिक्षा विभाग शिमला ने 17 फरवरी 2020 को बीडी शर्मा के ट्रांसफर ऑर्डर हमीरपुर स्थित शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण विंग के पद पर किए हैं। इसके बाद बीडी शर्मा ने 22 फरवरी 2022 को यहां ज्वाइन कर लिया, लेकिन यहां पर 21 जुलाई 2020 से जगदीश कौशल बतौर शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण सेवाएं दे रहे हैं। निरीक्षण विंग में प्रिंसिपल के दो पद सृजित हैं और दोनों ही भरे हुए हैं। एक ही पद पर दो अधिकारियों के कारण माहौल काफी गर्म है। एक ही दफ्तर में दो कोने पर दो कुर्सियां लगी हैं। हाजिरी रजिस्टर भी दो लगाए गए हैं।
विज्ञापन


बीडी शर्मा पूर्व सैनिक कोटे से हुए भर्ती
बीडी शर्मा शिक्षा विभाग में पूर्व सैनिक कोटे से भर्ती हुए हैं। जबकि जगदीश कौशल वर्ष 1994 से ही शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय भी पूर्व में पूर्व सैनिकों की वरिष्ठता के बारे में अपना निर्णय सुना चुका है। कौशल ने शिक्षा विभाग में दी सेवाओं के मुताबिक खुद को बीडी शर्मा से वरिष्ठ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए उपनिदेशक बीडी शर्मा का कहना है कि जगदीश कौशल के ऑर्डर बतौर प्रिंसिपल यहां हुए हैं। सरकार ने उनकी नियुक्ति शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण के पद पर नहीं की है। जबकि, मुझे यहां पर शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण के पद पर भेजा है। जिसके चलते मैंने शनिवार को जिला के सभी स्कूल प्रभारियों को पूर्व में जारी निरीक्षण शेड्यूल  का कैंसिल कर दिया है। 


उधर, वर्तमान शिक्षा उपनिदेशक जगदीश कौशल ने कहा कि विभाग में उपनिदेशक का एक और प्रिंसिपल के दो पद सृजित हैं। तीनों ही पद भरे हुए हैं। इसलिए बीडी शर्मा का यह कहना गलत है कि मेरे ऑर्डर बतौर प्रिंसिपल हुए हैं। सभी स्कूलों को निरीक्षण का शेड्यूल जारी किया गया है और शेड्यूल के मुताबिक स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। शनिवार को भी टीम के साथ स्कूलों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed