फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Tourist with hotel and home stay bookins allowed to enter in Lahaul spiti himachal pradesh

बैरियर पर होगी चेकिंग: होटल बुक करवाने वाले पर्यटक ही जा सकेंगे लाहौल

Sun, 16 Jan 2022 08:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Jan 2022 08:25 PM IST
सार

प्रशासन ने लाहौल आने वाले सैलानियों को होटल बुकिंग होने पर घाटी के में प्रवेश करने की अनुमति दी है। लाहौल और पांगी की ओर जाने वाले स्थानीय निवासियों के लिए फोर बाई फोर वाहनों में चलने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
Himachal News: Tourist with hotel and home stay bookins allowed to enter in Lahaul spiti himachal pradesh
लाहौल में बर्फ से ढकी सड़क। - फोटो : संवाद

विस्तार

सैलानियों के लिए अभी अटल टनल रोहतांग और लाहौल की वादियों में घूमने की इजाजत नहीं है, लेकिन अब लाहौल प्रशासन और पुलिस ने उन सैलानियों को घाटी में प्रवेश की अनुमति दी है, जिन्होंने लाहौल के होटलों और होम स्टे में बुकिंग करवा रखी है। हालांकि, उन्हें सोलंगनाला में पुलिस के बैरियर पर लाहौल में बुक होटलों और होमस्टे की बुकिंग दिखानी होगी। इसके बाद ही उन्हें घाटी में प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन


प्रशासन की इस पहल से लाहौल के पर्यटन कारोबारियों को लाभ मिलेगा। पिछले सप्ताह कुल्लू और लाहौल घाटी में हुई रिकॉर्ड बर्फबारी के बाद धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है, मगर कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानी एक सप्ताह बाद भी न तो अटल टनल रोहतांग जा पा रहे हैं और न ही लाहौल के सिस्सू और कोकसर का रुख कर पा रहे हैं। बीआरओ ने भी मनाली से आगे सोलंगनाला से सिस्सू तक मार्ग से बर्फ हटा दी है, लेकिन वन वे से सैलानियों की आवाजाही अभी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


इन दिनों घाटी में मौसम सुहावना है। ऐसे में प्रशासन ने लाहौल आने वाले सैलानियों को होटल बुकिंग होने पर घाटी के में प्रवेश करने की अनुमति दी है। लाहौल और पांगी की ओर जाने वाले स्थानीय निवासियों के लिए फोर बाई फोर वाहनों में चलने की अनुमति दी है। गोंधला पंचायत के प्रधान सूरज ठाकुर ने कहा कि प्रशासन के निर्णय से घाटी के पर्यटन को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed