{"_id":"63416562e6ceb6629543cce1","slug":"himachal-news-thirty-percent-seats-vacant-in-hptu-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: तकनीकी विवि में खाली रह गईं 30 फीसदी सीटें, अब स्पॉट राउंड होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: तकनीकी विवि में खाली रह गईं 30 फीसदी सीटें, अब स्पॉट राउंड होगा
Sun, 09 Oct 2022 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:58 PM IST
सार
तकनीकी विवि से मान्यता प्राप्त प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में करीब 70 से अस्सी फीसदी से अधिक सीटें भर गई हैं, लेकिन मेकेनिकल और टैक्सटाइल ब्रांच में इस बार कम दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन सरकारी महाविद्यालयों में इस बार 30 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। अब स्पॉट राउंड से ये सीटें भरने की तैयारी है। विभिन्न सरकारी कॉलेजों में 1,004 सीटें सृजित हैं। इनमें 348 सीटें खाली हैं। सर्वाधिक 151 सीटें मेकेनिकल इंजीनियरिंग में खाली हैं। विवि ने संबंधित शिक्षण संस्थानों में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की खाली सीटें भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
स्पॉट काउंसलिंग तकनीकी विवि परिसर दड़ूही में नौ अक्तूबर को होगी। सीटों का आवंटन सामान्य वर्ग (ओपन कैटेगिरी) में शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर होगा। जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के भाग ले चुके थे और चयनित नहीं थे, उन अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थानों में निर्धारित तिथि और समय पर मूल प्रमाण पत्रों, अन्य दस्तावेजों और प्रतिलिपियों के साथ आना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने पहले कॉउसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उन्हें 1,550 रुपये फीस भी जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
अगर किसी को सीट मिलती है तो उन्हें 3,000 रुपये के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान के सभी शुल्क उसी समय देकर सीट पक्की करवानी होगी। अभ्यर्थी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय प्रवेश विवरण पुस्तिका के अध्याय-2 को अच्छी तरह पढ़ लें। यह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। तकनीकी विवि हमीरपुर के दडूही परिसर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के अलावा बेसिक साइंस, होटल मैनेजमेंट, एमबीए, एमसीए, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, योगा में पीजी की पढ़ाई होती है। संवाद
विज्ञापन
संस्थान का नाम सृजित सीटें खाली सीटें
तकनीकी विवि कैंपस 40 --
एबीवी राजकीय कॉलेज प्रगतिनगर 144 052
ज्वाहरलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर 300 107
राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां 280 055
महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज ज्यूरी शिमला 120 116
राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग बंदला बिलासपुर 120 013
डिग्री कॉलेज धर्मशाला कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 60 005
तकनीकी विवि से मान्यता प्राप्त प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में करीब 70 से अस्सी फीसदी से अधिक सीटें भर गई हैं, लेकिन मेकेनिकल और टैक्सटाइल ब्रांच में इस बार कम दाखिले हुए हैं। नौ अक्तूबर को स्पॉट राउंड में भी सीटें भरने की उम्मीद है। - प्रो. राजेंद्र गुलेरिया, डीन अकादमिक, तकनीकी विवि हमीरपुर