{"_id":"6342c49c7ab3683f3c387fd4","slug":"himachal-news-swaran-jayanti-middle-merit-scholarship-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: विद्यार्थियों को इसी महीने दी जाएगी स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: विद्यार्थियों को इसी महीने दी जाएगी स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति
Sun, 09 Oct 2022 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 09 Oct 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति के लिए सूबे के 100 विद्यार्थी चयनित कर लिए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने पात्र विद्यार्थियों के दस्तावेज निदेशालय भेज दिए हैं। इन विद्यार्थियों के खाते में इसी माह छात्रवृत्ति आएगी। छात्रवृत्ति के लिए एससीईआरटी सोलन की ओर से राज्य स्तर पर परीक्षा करवाई गई थी। प्रदेश भर से 370 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की। इसका परिणाम चार माह पूर्व स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम के दूसरे चरण की मेरिट लिस्ट में आने वाले 100 विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। प्रदेश भर से चयनित प्रथम 100 विद्यार्थियों को ही यह छात्रवृत्ति 31 अक्तूबर तक मिल पाएगी। स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति योजना छठी कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक स्तर पर प्रतिभा की पहचान और पोषण करने के लिए शुरू की गई है। छात्रवृत्ति परीक्षा में योग्यता के आधार पर पात्र विद्यार्थियों को तीन वर्षों के लिए कक्षा छठी से आठवीं तक प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाला छात्र की स्कूल में 75 फीसदी उपस्थिति, अन्य किसी भी छात्रवृत्ति का लाभ न लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
पात्र विद्यार्थी को छठी कक्षा में 4,000 प्रतिमाह, सातवीं कक्षा में 5,000 प्रतिमाह, आठवीं कक्षा में 6,000 प्रतिमाह रुपये छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। खंड शिक्षा अधिकारी मदन लाल ने बताया कि हमीरपुर से स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति में चयनित विद्यार्थियों की सूची निदेशालय भेज दी है। अक्तूबर माह में विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि आ जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर से 42 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा पास की थी। इनमें से पांच का चयन मेरिट में हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेशभर से छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थी
जिला विद्यार्थी
बिलासपुर 05
चंबा 12
हमीरपुर 05
कांगड़ा 14
किन्नौर 01
कुल्लू 08
लाहौल-स्पीति 01
मंडी 14
शिमला 11
सिरमौर 11
सोलन 11
ऊना 07