फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News: Suresh Kashyap appointed as Himachal Pradesh BJP President

सुरेश कश्यप बने हिमाचल भाजपा अध्यक्ष, नड्डा के आदेश पर हुई नियुक्ति

Wed, 22 Jul 2020 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Jul 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Suresh Kashyap appointed as Himachal Pradesh BJP President
सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश भाजपा के बहुप्रतीक्षित अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को फैसला हो गया। शिमला संसदीय सीट से सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। कश्यप को जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का करीबी माना जाता है, वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी उनके अच्छे संबंध हैं। सूत्रों के अनुसार कश्यप को भाजपा अध्यक्ष घोषित करने से पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी कई नामों पर चर्चा की।

आखिर में मोदी-शाह की राय आने के बाद यह तय हो गया कि कश्यप ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। नड्डा ने बुधवार को हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने भी इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इसकी एक प्रति प्रदेश भाजपा प्रभारी, हिमाचल के मुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा को भी दी गई है।

विज्ञापन


संगठन को और मजबूत बनाना लक्ष्य : कश्यप
जन्मदिन से एक दिन पहले बने हिमाचल भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि वह संगठन में नई ऊर्जा भरने का कार्य करेंगे और संगठन को और मजबूत एवं सशक्त बनाएंगे। 2022 में फिर पार्टी की सशक्त सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर बीडीसी सदस्य शुरू किया था राजनीतिक सफर

कश्यप का राजनीतिक सफर बतौर बीडीसी सदस्य शुरू हुआ। वह वर्ष 2012 में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुनकर आए। 2017 में वह दूसरी बार फिर इसी विस क्षेत्र से विधायक बने। उन्हें 2019 में लोकसभा के लिए चुना गया। 

वायु सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं कश्यप 
23 मार्च, 1971 को सिरमौर जिले के पपलाहन में जन्मे सांसद सुरेश कश्यप वायु सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं। वह लोक प्रशासन में एमफिल, अंग्रेजी और पर्यटन में पोस्ट ग्रेजुएट, पब्लिक रिलेशंस एवं कम्युनिकेशंस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमाधारक हैं। उनके पास बीएड की डिग्री भी है। 

बिंदल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था अध्यक्ष पद 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद डेढ़ महीने पहले डॉ. राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। बिंदल ने पीपीई किट खरीद मामले के उजागर होने और इसमें संलिप्तता के छींटे आने के बाद इस पद से नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यह पद खाली चल रहा था। नए अध्यक्ष पद के लिए इंदु गोस्वामी, त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राम सिंह, रणधीर शर्मा जैसे कई नामों पर चर्चा चल रही थी। आखिर में सुरेश कश्यप पर सहमति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed