फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Six hectares more land acquired for Chandigarh-Baddi rail line

Himachal News: चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन के लिए छह हेक्टेयर और भूमि अधिग्रहीत

Sun, 20 Aug 2023 11:59 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Aug 2023 11:59 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाइन प्रोजेक्ट को स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट के तहत लिया है। नालागढ़ के एसडीएम को जमीन अधिग्रहण करने के लिए सक्षम अधिकारी बनाया है।

विज्ञापन
Himachal News: Six hectares more land acquired for Chandigarh-Baddi rail line
रेलवे लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाइन के लिए कम पड़ी छह हेक्टेयर जमीन भी अधिग्रहण कर ली है। जमीन कम पड़ने से रेलवे का काम धीमी गति से चल रहा था। अब जमीन रेलवे के नाम होने से निर्माण में तेजी आएगी। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाइन प्रोजेक्ट को स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट के तहत लिया है। नालागढ़ के एसडीएम को जमीन अधिग्रहण करने के लिए सक्षम अधिकारी बनाया है।

विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए कार्य पिछले चार पांच सालों से चल रहा है। चंडीगढ़ से बद्दी तक रेलवे लाइन में हिमाचल में 3.4 किमी लाइन बननी है। इसके लिए हिमाचल के बद्दी तहसील के सराज माजरा लबाना, बद्दी शीतलपुर, चक जंगी, कल्याणपुर, बिलांवाली गुजरां, लंडेवाल, हरिपुर संडोली, संडोली व केंदूवाल गांव आते हैं। विभाग ने पहले इन गांवों के किसानों से 30 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की थी, लेकिन रेलवे लाइन में और जमीन आ रही थी।
विज्ञापन


इसके चलते विभाग ने चार हेक्टेयर जमीन को और अधिग्रहण करने को कहा। दो बार जमीन अधिग्रहण होने के बाद अभी 6 हेक्टेयर जमीन और लाइन के बीच आ रही थी। इस पर प्रशासन ने 6 हेक्टेयर जमीन और अधिग्रहण की। सरकार ने सर्किल रेट के आधार पर किसानों को जमीन के दाम दिए। अभी तक अधिकांश लोगों को जमीन के पैसे मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे लाइन का काम देख कर रहे पूर्व तहसीलदार केएस लालटा ने बताया कि रेलवे ने लाइन का सर्वे करवाया था। इसमें छह हेक्टेयर किसानों की जमीन रेलवे लाइन में पाई गई थी। इस पर विभाग ने इस जमीन का अधिग्रहण करने को कहा था। प्रशासन ने उसके मुताबिक जमीन को रेलवे एक्ट की धारा 20 ए के तहत प्रस्तावना बना कर रेलवे विभाग को भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed