{"_id":"634177d64131051f251817f2","slug":"himachal-news-shyna-thakur-wins-miss-kullu-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: शायना बनीं मिस कुल्लू, दूसरे स्थान पर रहीं बंजार की ममता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: शायना बनीं मिस कुल्लू, दूसरे स्थान पर रहीं बंजार की ममता
Sat, 08 Oct 2022 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 08 Oct 2022 06:45 PM IST
सार
कुल्लू के अखाड़ा बाजार की शायना ठाकुर मिस कुल्लू 2022 की विजेता रहीं। दूसरा स्थान कुल्लू की ममता और तीसरे स्थान पर कुल्लू की ही पूनम सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन
शायना ठाकुर मिस कुल्लू 2022 की विजेता रहीं।
- फोटो : संवाद
विस्तार
वन्य प्राणी सूचना केंद्र मनाली के सभागार में रुद्रा द अल्टीमेट ग्रुप की ओर आयोजित मिस कुल्लू प्रतियोगिता का खिताब अखाड़ा बाजार की शायना ठाकुर ने जीता। मनाली में ग्रैंड फिनाले के अलग-अलग दौर से गुजरने के बाद शायना को मिस कुल्लू चुना गया। बंजार की ममता दूसरे और शिशामाटी की पूनम तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
रुद्रा द अल्टीमेट ग्रुप हर वर्ष मिस कुल्लू प्रतियोगिता करवाता है। मिस कुल्लू के छठे सीजन में जिले से 8 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले राउंड के लिए चुना गया था। दो दिन तक मनाली में ग्रैंड फिनाले करवाया गया। इसमें कुल्लू के अखाड़ा बाजार की शायना ठाकुर मिस कुल्लू 2022 की विजेता रहीं। दूसरा स्थान कुल्लू की ममता और तीसरे स्थान पर कुल्लू की ही पूनम सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में इंदिरा शर्मा, रेणुका शर्मा और शिव अरोरा ने अहम भूमिका निभाई। कल्पना शर्मा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। ग्रुप के एमडी और फाउंडर सूरज नेगी ने बताया कि कार्यक्रम वाइल्ड लाइफ मनाली में करवाया गया। सभी फाइनलिस्ट को रीनू ठाकुर ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
मिस रैंप वॉक का टाइटल मणिकर्ण की पार्वती घाटी की टीना को दिया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन रुपेंद्र ठाकुर ने किया। इस दौरान स्टार सिंगर अनिल सूर्यवंशी, प्रिया भारद्वाज, अंशुल, राधिका, शुवम, दीपिका, सुष्मिता और शगुन शर्मा आदि उपस्थित रहे।