फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News: salman khan bodyguard shera in dharamshala

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा को खूब भायीं धर्मशाला की वादियां

Sun, 14 Feb 2021 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Feb 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: salman khan bodyguard shera in dharamshala
धर्मशाला पहुंचे बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा। - फोटो : अमर उजाला

 बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा खेल नगरी धर्मशाला की खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी दुनिया में घूम चुके हैं, लेकिन धर्मशाला की वादियां बेहद पसंद आईं। शेरा ने यहां तक कहा कि मुंबई जाकर सलमान भाई से कहेंगे कि वह अगली फिल्म की शूटिंग धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में करें। 

विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में शेरा ने कहा कि उन्हें धर्मशाला की वादियों में पैराग्लाइडिंग करने का बहुत मजा आया। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली और शिमला के अलावा धर्मशाला में भी बॉलीवुड फिल्मों की ज्यादा शूटिंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला निवासी पंकज चड्ढा उनके करीबी दोस्त हैं।
विज्ञापन



वह उनके फार्म हाउस में ही रुके थे। यह पल मेरे लिए अविस्मरणीय थे। उन्होंने तीन दिन तक धर्मशाला सहित कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग भी की। मैक्लो रेस्तरां सहित कई जगह खाना खाया। शेरा के दोस्त पंकज चड्डा ने बताया कि शेरा का धर्मशाला दौरा अविस्मरणीय था। शेरा जिंदादिल इंसान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed