फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: Ranvir singh wins silver medal in powerlifting national championship

उपलब्धि: बरोटीवाला के रणवीर ने पावर लिफ्टिंग में जीता रजत पदक

Thu, 14 Apr 2022 08:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Apr 2022 08:50 PM IST
सार

केरल के अलापूजा में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रणवीर ने 197 किग्रा पावर लिफ्ट कर रजत पदक जीता। पहले स्थान पर राजस्थान के खिलाड़ी रहे। 

विज्ञापन
himachal news: Ranvir singh wins silver medal in powerlifting national championship
रणवीर सिंह राजपूत - फोटो : संवाद

विस्तार

पावर लिफ्टिंग में बरोटीवाला के युवा रणवीर सिंह राजपूत ने स्कॉट्स में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक और ओवरआल कांस्य पदक जीता है। हिमाचल के लिए दो मेडल जीतकर लौटे रणवीर का बरोटीवाला पहुंचने पर पिता राजीव और दादा जगदीश सिंह के नेतृत्व में लोगों ने भव्य स्वागत किया। रणवीर के मुताबिक उन्होंने इस खेल की बारीकियां इंटरनेट से ही सीखी हैं। 

विज्ञापन


रणवीर सिंह ने सब जूनियर वर्ग में स्कॉट्स, बैच प्राइज और डेड लिफ्टिंग में प्रदेश के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। केरल के अलापूजा में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रणवीर ने 197 किग्रा पावर लिफ्ट कर रजत पदक जीता। पहले स्थान पर राजस्थान के खिलाड़ी रहे। सभी स्ट्रीम में सहभागिता को देखते हुए रणवीर को ओवरआल कांस्य पदक मिला। 
विज्ञापन


रणवीर ने बताया कि वह 12वीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने इंटरनेट से ही खेल की बारीकियां सीखी हैं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें कोच की जरूरत है। कोच से खेल की बारीकियां सीखने के बाद ही स्वर्ण पदक जीत पाएंगे। इसके लिए अभी से मेहनत शुरू कर देंगे। स्वर्ण पदक जीतने के बाद ही वह एशियन और वर्ल्ड चैंपियन में भाग ले पाएंगे। रणवीर ने अपनी सफलता का परिजनों को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed