फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: pccf hoff himachal pradesh appointment yet not given by state government

हिमाचल: वरिष्ठता के फेर में फंसी पीसीसीएफ हॉफ की नियुक्ति, दावेदारों में हैं एआरएम रेड्डी

Mon, 04 Oct 2021 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Oct 2021 11:23 AM IST
सार

अक्तूबर में ही रिटायर हो रहे रेड्डी को सरकार हॉफ के पद पर बैठाकर ससम्मान रिटायर करती है या फिर उनकी जगह किसी अन्य को पीसीसीएफ हॉफ बनाती है। 

विज्ञापन
Himachal News: pccf hoff himachal pradesh appointment yet not given by state government
हिमाचल प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की निवर्तमान पीसीसीएफ हॉफ डॉ. सविता के सेवानिवृत्त होने के बाद से सरकार नए पीसीसीएफ हॉफ के पद पर फैसला नहीं ले सकी है। डॉ. सविता के बाद कैडर में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे 1986 बैच के विनोद कुमार तिवारी वरिष्ठतम अधिकारी हैं। उनके बाद 1987 बैच के एसडी शर्मा और 1988 बैच के समीर रस्तोगी भी केंद्र से हिमाचल आने में रुचि नहीं दिखा रहे। तिवारी ने हिमाचल न आने और प्रोफार्मा प्रमोशन देने के लिए सरकार को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


लेकिन अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे एआरएम रेड्डी हिमाचल लौट रहे हैं। ऐसे में अब प्रदेश में मौजूद अधिकारियों में 1988 बैच के रेड्डी वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर हो जाएंगे। हालांकि, इन्हीं के बैच के राजीव कुमार व अजय श्रीवास्तव का नाम भी इस पद के लिए चर्चा में है। हाल ही में 1989 बैच के डॉ. पवनेश कुमार को इकलौता प्रमोशन देकर पीसीसीएफ बनाए जाने के बाद उनका नाम भी दावेदारों की सूची में शामिल हो गया है। 
विज्ञापन


सामान्य तौर पर वरिष्ठता के हिसाब से ही पीसीसीएफ हॉफ नियुक्त किए जाते रहे हैं। ऐसे में रेड्डी की दावेदारी मजबूत मानी जा सकती है। लेकिन पिछली सरकार ने एसएस नेगी को वरिष्ठता दरकिनार कर वन विभाग के मुखिया के पद पर बैठाकर नई परिपाटी शुरू कर दी थी। जयराम सरकार में वरिष्ठता सूची के अनुसार ही अब तक प्रदेश में मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी तक लगाए गए हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि अक्तूबर में ही रिटायर हो रहे रेड्डी को सरकार हॉफ के पद पर बैठाकर ससम्मान रिटायर करती है या फिर उनकी जगह किसी अन्य को पीसीसीएफ हॉफ बनाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed