फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: oximeter price 600 and thermometer price 100 rupee Amid Covid

अब ऑक्सीमीटर 600 तो 100 रुपये में मिल रहा थर्मामीटर

Sun, 23 May 2021 06:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 May 2021 06:51 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अब ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर के दाम कम हो गए हैं। ऑक्सीमीटर 600 रुपये में और थर्मामीटर 100 रुपये में मिल रहा है। करीब दस दिन पहले ऑक्सीमीटर की कीमतें बढ़ गई थीं।

विज्ञापन
Himachal News: oximeter price 600 and thermometer price 100 rupee Amid Covid
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना की जांच के लिए इस्तेमाल होने वाले प्राथमिक उपकरणों की बाजार में पर्याप्त सप्लाई होने से अब इनके दामों में काफी कमी आई है। कई उपकरणों के दाम आधे से भी कम हो गए हैं। ऑक्सीमीटर दस दिन पहले 2500 से 3000 रुपये के बीच बिक रहे थे, जो अब 600 रुपये में आसानी से मिल रहे हैं।

विज्ञापन


ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत कुछ दिन पहले डेढ़ लाख रुपये तक थी लेकिन अब यह 80 हजार रुपये में मिल रहा है। 150 से 200 रुपये के बीच मिलने वाले थर्मामीटर की कीमत अब 100 रुपये के आसपास है। ऑक्सीजन फ्लो मीटर जो पहले 4000 रुपये के बीच में मिल रहे थे, वह अब 2500 रुपये तक आसानी से मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


केमिस्ट एसोसिएशन के बद्दी इकाई के प्रधान मनोज कौशल ने बताया कि कोरोना रोग में इस्तेमाल होने वाले प्राथमिक उपकरणों की पहले बाजार में उपलब्धता कम थी, जिसके चलते रिटेलर को महंगे दाम में मिलते थे। अब रिटेलरों को उपकरण सस्ते दाम में उपलब्ध हो रहे हैं। इसी वजह से दाम कम हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed