फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: One killed as Car drowned in Bhekhli khadd janjehli mandi

खड्ड पार करते डूब गई कार, एक की मौत, दंपति बाल-बाल बचा

Mon, 08 Mar 2021 09:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, थुनाग/गोहर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, थुनाग/गोहर(मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Mar 2021 09:55 PM IST
सार

  • मंडी जिले के भेखली पुल के निर्माण के चलते खड्ड से ही वाहनों के लिए बनाया है वैकल्पिक मार्ग
  • एसडीएम बोले- कार चालक ने जबरदस्ती खड्ड में घुसा दी कार, जान गंवाने वाले ने कुछ देर पहले ली थी लिफ्ट

विज्ञापन
Himachal News: One killed as Car drowned in Bhekhli khadd janjehli mandi
जंजैहली की भेखली खड्ड में डूबी कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मंडी के सराज में जंजैहली मार्ग पर भेखली खड्ड में बने वैकल्पिक रास्ते में पानी बढ़ने से इससे गुजर रही कार बीच में ही फंस गई। देखते ही देखते कार पानी में डूब गई। कार में दंपती समेत तीन लोग सवार थे। लिफ्ट लेकर जा रहे एक व्यक्ति की पानी में डूबकर मौत हो गई। दंपती को पुल के निर्माण में लगे मजदूरों ने बड़ी मुश्किल से निकाला। भेखली पुल के निर्माण कार्य चलने के कारण खड्ड से ही वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान नरोतम राम पुत्र तवारु राम निवासी भेखली तहसील थुनाग के रूप में हुई है। कार में कश्मीर चंद पुत्र लश्करी राम और उनकी पत्नी जमना कुमारी निवासी बामु जाहू थे। बताया जा रहा है कि खड्ड में पानी के तेज बहाव को देखते हुए वाहन रोके जा रहे थे। आरोप है कि कार चालक ने बात नहीं मानी और गाड़ी खड्ड में उतार दी। एसडीएम पारस अग्रवाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपये दिए गए हैं। उधर, एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


हादसे के कुछ क्षणों पहले ही ली थी लिफ्ट
कार हादसे से जान गंवाने वाले नरोत्तम राम ने कुछ देर पहले ही लिफ्ट ली थी। कश्मीर सिंह अपनी पत्नी के साथ ऑल्टो कार (एचपी 15-1118) में भेखली से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में नरोत्तम राम ने उनसे लिफ्ट मांगी। इसके कुछ ही दूर बाद हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल का चल रहा काम, खड्ड से बनाया है वैकल्पिक रास्ता
भेखली खड्ड पर पुल का काम चल रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में खड्ड के रास्ते से ही गाड़ियां गुजर रही हैं। अमूमन यहां पानी बेहद कम रहता है। ऐसे में खड्ड से ही वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार किया गया है। एसडीएम के अनुसार यहां रोज वाहन गुजरते हैं। पुल का निर्माण कुछ समय पहले से चला है। तब तक के लिए वाहनों को खड्ड के रास्ते से ही गुजारा जा रहा है। कई वाहनों ने वहां से गुजरने के लिए तैयार थे, उन्हें रोका भी गया, लेकिन कार चालक नहीं माना और गाड़ी खड्ड में उतार दी और हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed