{"_id":"5f0c244d8ebc3e63666cccce","slug":"himachal-news-odisha-man-died-in-baddi-quarantine-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में उड़ीसा के व्यक्ति की मौत, एडीसी को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में उड़ीसा के व्यक्ति की मौत, एडीसी को सौंपी जांच
Mon, 13 Jul 2020 07:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बद्दी के सेंट ल्यूक्स स्कूल में संस्थागत क्वारंटीन व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। 47 वर्षीय व्यक्ति दो दिन पूर्व ही डाकघर बेनिपुर, जिला केंद्रवाड़ा, उड़ीसा से पहुंचा था। नाके पर पूछताछ में उससे पास मांगा गया, जिसे वह नहीं दिखा पाया। इसके बाद उसे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में क्वारंटीन सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह बाथरूम जा रहा था तो अचानक गिर गया और उसकी वहीं मौत हो गई। हादसे के समय उसके हाथ में टुथब्रश था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। एहतियात के तौर पर उसका कोविड टेस्ट भी लिया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने मामले में न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला दंडाधिकारी केसी चमन ने सोमवार को मामले की जांच के आदेश दिए और जांच का जिम्मा अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चंदेल को सौंपा गया है। केसी चमन ने 15 दिन में मामले की जांच पूरी करने व रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन