फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: No Advertisement released posts filled in information and public relations department himachal pradesh

हिमाचल: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में बिना विज्ञापन हुई डेढ़ दर्जन लोगों की भर्तियां

Sat, 04 Sep 2021 11:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Sep 2021 11:06 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार भाजपा के एक प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी के अलावा कई अन्य को नियुक्ति प्रदान की गई है। इनमें दो लोगों को संसदीय क्षेत्रों में सोशल मीडिया का कामकाज देखने का जिम्मा दिया गया है।

विज्ञापन
Himachal News: No Advertisement released posts filled in information and public relations department himachal pradesh
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी साल से पहले सरकार ने छवि सुधारने और सोशल मीडिया पर इमेज बिल्डिंग के लिए को टर्मिनस आधार पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में नियुक्तियां कर दी हैं। मीडिया और सोशल मीडिया मैनेजमेंट के लिए नियुक्त यह लोग सरकारी कामकाज से जुड़े कंटेंट तैयार कर उसे जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। बिना विज्ञापन या सरकारी प्रक्रिया के हुई इन नियुक्तियों में भाजपा के ही कई पदाधिकारियों और करीबियों को तरजीह दी गई है। इन नियुक्त कर्मचारियों को तीस हजार से एक लाख तक का वेतन दिया जाएगा। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि पहले इसी काम के लिए एक पब्लिक रिलेशन (पीआर) एजेंसी की तलाश की जा रही थी। चार पीआर एजेंसियों ने आवेदन किया और उनकी टेक्निकल स्क्रूटनी भी हो गई लेकिन कोविड काल में करोड़ों रुपये की एक मुश्त बड़ी रकम देने पर होने वाले विवाद से बचने के लिए अब आउटसोर्स नियुक्तियों का सहारा लिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के एक प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी के अलावा कई अन्य को नियुक्ति प्रदान की गई है।

विज्ञापन

 

इनमें दो लोगों को संसदीय क्षेत्रों में सोशल मीडिया का कामकाज देखने का जिम्मा दिया गया है जबकि अन्य को कंटेंट राइटिंग के अलावा अन्य तरह के काम सौंपे जाएंगे। खास बात यह है कि जिन कामों का जिम्मा इन कर्मचारियों को दिया जा रहा है उस काम को अभी तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भारी भरकम टीम अंजाम दे रही थी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रैस्कॉन ने बताया कि जरूरत के अनुसार सरकार के निर्देश पर नियुक्तियां की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed