फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Narinder Bragta Punyatithi in rohru himachal pradesh

Narinder Bragta Punyatithi: श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में जुटे बरागटा समर्थक, किया शक्ति प्रदर्शन

Sun, 05 Jun 2022 09:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर राजेश हंसरेटा, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
राजेश हंसरेटा, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Jun 2022 09:19 PM IST
सार

उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के बाद से स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा  भाजपा से निष्कासित हैं। सात माह पहले उपचुनाव में बरागटा समर्थकों ने कोटखाई स्टेडियम में विशाल रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया था। रविवार को कोटखाई स्टेडियम में ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Himachal News: Narinder Bragta Punyatithi in rohru himachal pradesh
पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में बरागटा समर्थक उपस्थित रहे। उपचुनाव के बाद श्रद्धांजलि सभा में बरागटा समर्थकों ने एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन किया। सभा स्थल पर लगातार नरेंद्र बरागटा अमर रहे के नारे लगते रहे। कैबिनेट मंत्रियों सहित भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के बाद से स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा  भाजपा से निष्कासित हैं। सात माह पहले उपचुनाव में बरागटा समर्थकों ने कोटखाई स्टेडियम में विशाल रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया था। रविवार को कोटखाई स्टेडियम में ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


दोपहर 12:00 बजे तक सभा स्थल पर हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो चुके थे। सभा स्थल शक्ति प्रदर्शन में तबदील हो गया। समर्थक कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज को चेतन बरागटा की टिकट कटने का कसूरवार मानते हैं। ऐसे में श्रद्धांजलि सभा में सुरेश भारद्वाज का पहुंचना और करीब आधे घंटे तक चेतन बरागटा के साथ बैठना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुब्बल में भाजपा मंडल ने नरेंद्र बरागटा को दी श्रद्धांजलि
भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई ने जुब्बल में पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। पदाधिकारियों ने नरेंद्र बरागटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा ने ही जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को खड़ा किया। क्षेत्र मेें विकास के जो कार्य किए हैं, वे अविस्मरणीय हैं। पार्टी के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि नरेंद्र बरागटा की याद में  पौधरोपण भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed