फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Missing Girl Dead Body Found In Beas River two youths arrested

Dead Body Found In Beas River: छह दिन से लापता युवती का शव ब्यास नदी में मिला, दो युवक गिरफ्तार, जानें मामला

Tue, 13 Aug 2024 04:41 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 13 Aug 2024 04:41 PM IST
सार

जिला कुल्लू के खखनाल से लापता युवती का शव ब्यास नदी में बरामद हुआ है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। क्या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Missing Girl Dead Body Found In Beas River two youths arrested
खखनाल से लापता युवती का शव ब्यास नदी में बरामद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुल्लू मनाली वामतट मार्ग पर स्थित खखनाल से लापता युवती का छह दिन बाद शव 15 मील में ब्यास नदी में बरामद हुआ है। युवती का शव ब्यास नदी में फेंकने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। युवती की मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। 

विज्ञापन


एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने मनाली में पत्रकार वार्ता में इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को युवती अपने दोस्तों के साथ मिलने के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। युवती के पिता ने पुलिस थाना मनाली में इसकी शिकायत की थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने 15 मील के समीप ब्यास नदी में युवती का शव बरामद किया। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती अपने दो दोस्तों निशांत पुत्र रंजीत सिंह निवासी बड़ाग्रां जिला कुल्लू और अर्चित पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी पंडोह जिला मंडी के साथ रही। वह शनाग के समीप एक होटल मे ठहरे। जहां युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन


युवकों ने इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे 15 मील के समीप नदी में फेंक दिया। महिला की आईडी और मोबाइल फोन भी बरामद हो गई है। दोनों युवकों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि युवती कि मौत कैसे हुई यह फिलहाल नहीं कहा जा सकता। उसकी मौत नदी में फेंकने से पहले हुई थी या नदी मे फेंकने के बाद। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed