{"_id":"61c457514ceefd66fb4a70ee","slug":"himachal-news-hpperc-notice-to-seven-nursing-institutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनियामक आयोग: जानकारी नहीं देने वाले सात नर्सिंग संस्थानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनियामक आयोग: जानकारी नहीं देने वाले सात नर्सिंग संस्थानों को नोटिस
Fri, 24 Dec 2021 11:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:54 AM IST
सार
प्रदेश के 48 नर्सिंग संस्थानों से आयोग की जांच टीम ने रिकॉर्ड तलब किया था। सात संस्थानों की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। अब इन संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने जानकारी नहीं देने वाले सात नर्सिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय में दस्तावेज न देने पर यह संज्ञान लिया है। प्रदेश के कई नर्सिंग संस्थानों पर फर्जी तरीके से एनओसी लेने का आरोप है। एक ही अस्पताल से कई संस्थानों के संबद्ध होने की बात भी प्रारंभिक जांच में सामने आई है। एनओसी लेने में फर्जीवाड़ा करने की शिकायतों को लेकर नर्सिंग संस्थानों के खिलाफ निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
प्रदेश के 48 नर्सिंग संस्थानों से आयोग की जांच टीम ने रिकॉर्ड तलब किया था। सात संस्थानों की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। अब इन संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के बाद भी जानकारी नहीं देने वाले संस्थानों के प्रबंधन को तलब किया जाएगा। आयोग ने कई शिकायतें आने के बाद नर्सिंग संस्थानों के खिलाफ जांच शुरू की है। शिकायतों में आरोप है कि भारत सरकार के नियमानुसार नर्सिंग संस्थानों को एनओसी तभी मिल सकती है, जब उनके पास 150 बिस्तरों का अस्पताल हो।
विज्ञापन
प्रदेश में 20 से 40 बिस्तरों के अस्पतालों और प्राइमरी हेल्थ सेंटर से जुड़े संस्थानों को भी एनओसी जारी की गई हैं। विद्यार्थी और मरीजों का 1:3 अनुपात होना अनिवार्य है, लेकिन इसकी भी अनदेखी की गई है। कई संस्थानों ने तीन से चार निजी अस्पतालों से खुद को संबद्ध बताते हुए 150 बिस्तरों की संख्या दिखाते हुए नियमों को पूरा किया है।
विज्ञापन
29 दिसंबर का प्लेसमेंट को लेकर प्रस्तावित बैठक स्थगित
निजी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर दिलाने के लिए प्रदेश भर में आयोजित किए जाने वाले प्लेसमेंट कैंप को लेकर 29 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक स्थगित हो गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन होना था। अब इस बैठक को जनवरी 2022 में किया जाएगा। आयोग ने सभी जिलों में स्थानीय युवाओं को उद्योगों में रोजगार के अवसर दिलाने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव करने का फैसला लिया है।