फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News HPMC created a portal for transparency in apple purchase under MIS

Himachal News: पोर्टल पर रहेगा सेब खरीद का रिकॉर्ड, खाते में आएगी पेमेंट, ऐसे होगा भुगतान, नहीं होगी गड़बड़ी

Tue, 13 Aug 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 13 Aug 2024 04:00 AM IST
सार

एमआईएस की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एचपीएमसी ने वेब पोर्टल तैयार किया है।  एचपीएमसी के सीए स्टोर में सेब रखने के लिए बागवान बुकिंग भी पोर्टल की मदद से ऑनलाइन कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News HPMC created a portal for transparency in apple purchase under MIS
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एचपीएमसी की ओर से मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत बागवानों से खरीदे जाने वाले सेब का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा। एमआईएस की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एचपीएमसी ने वेब पोर्टल तैयार किया है। बागवानों को पेमेंट भी पोर्टल की मदद से डीबीटी के जरिये सीधे बैंक खातों में होगी। एचपीएमसी के सीए स्टोर में सेब रखने के लिए बागवान बुकिंग भी पोर्टल की मदद से ऑनलाइन कर सकेंगे। एचपीएमसी के ओडी, गुम्मा, रोहड़ू, जरोल-टिक्कर और पतलीकूहल में सीए स्टोर हैं। सेब सीजन में एचपीएमसी करीब 30,000 बागवानों से हर साल 33,000 मीट्रिक टन सेब खरीदता है।

विज्ञापन


एचपीएमसी ने एमआईएस के तहत सेब खरीद शुरू कर दी है। निगम के खरीद केंद्रों पर सेब लेकर आने वाले बागवानों के मोबाइल नंबर पोर्टल से लिंक किए जा रहे हैं। सरकार से बजट मिलते ही सेब की पेमेंट डीबीटी के जरिये सीधे बागवानों के खातों में डाल दी जाएगी। अब तक बागवानों को सेब खरीद के बाद पर्चियां दी जाती थीं, फसल का पैसा लेने के लिए बागवानों को पर्चियां लेकर एचपीएमसी के केंद्रों पर जाना पड़ता था।
विज्ञापन


एमआईएस के तहत खरीदे गए सेब को प्रोसेसिंग प्लांट के लिए डिस्पैच करने और प्रोसेसिंग का पूरा रिकॉर्ड भी पोर्टल पर रहेगा। बागवान अगर एचपीएमसी की ओर से उपलब्ध करवाए जा रहे बागवानी सहायक उपकरण खरीदना चाहते हैं तो उसकी बुकिंग भी पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते हैं। उपकरण नजदीकी केंद्रों पर पहुंचने के बाद मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से बागवानों को अलर्ट भेजा जाएगा। एचपीएमसी के महाप्रबंधक सन्नी शर्मा ने बताया कि सेब बेचने आ रहे बागवानों के मोबाइल नंबर लिंक कर पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआईएस के तहत सेब खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए वेब पोर्टल तैयार किया गया है। सेब खरीद का पूरा विवरण पोर्टल पर रहेगा और डीबीटी के माध्यम से खातों में पेमेंट होगी। सीए स्टोर बुकिंग और बागवानी सहायक उपकरणों की बुकिंग भी बागवान पोर्टल पर कर सकेंगे- जगत सिंह नेगी, बागवानी मंत्री, हिमाचल सरकार

 

110 केंद्रों पर अब तक खरीदा 1,000 मीट्रिक टन सेब
एचपीएमसी ने प्रदेश में 110 केंद्रों पर सेब खरीद शुरू कर दी है। शनिवार तक करीब 1,000 मीट्रिक टन सेब खरीदा जा चुका है। पराला सेब प्रसंस्करण यूनिट के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर सेब खरीद हो रही है। बागवान छोटे आकार का सेब क्रेटों में भरकर खरीद केंद्रों तक ला रहे हैं, जहां से सेब को क्रेटों में ही पराला प्लांट पहुंचाया जा रहा है। पराला प्लांट की प्रोसेसिंग क्षमता 39,000 टन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed