फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: former ministers name plates removed in himachal pradesh secretariat

हिमाचल: सचिवालय में उतरी निवर्तमान मंत्रियों की नेम प्लेट, खाली हो रहे हैं आवास

Sat, 10 Dec 2022 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Dec 2022 11:12 AM IST
सार

भाजपा के जिन वरिष्ठ नेताओं को सरकार में बड़ा ओहदा दिया गया था, सचिवालय में उनके कमरों को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
himachal news: former ministers name plates removed in himachal pradesh secretariat
हिमाचल प्रदेश सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचिवालय सामान्य प्रशासन (जीएडी) ने सचिवालय में कमरों के बाहर से निवर्तमान मंत्रियों की नेम प्लेट उतार दी हैं। जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने के बाद मंत्रियों ने सचिवालय कार्यालय से अपना सामान समेट लिया है। विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद शुक्रवार को सचिवालय में सन्नाटा पसरा रहा। परिसर में भी इक्का-दुक्का गाड़ियां नजर आईं। अफसर भी नदारद रहे। बताया जा रहा है कि कई अधिकारी कांग्रेस नेताओं के दरबार में हाजिरी देने लगे हैं। इधर, सचिवालय सामान्य प्रशासन ने मंत्रियों को अलॉट की गई कोठियों की चाबियां लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार बनते ही यह कोठियां नए मंत्रियों को अलॉट की जानी हैं। मंत्रियों की सुरक्षा में लगाए गए पीएसओ को भी वापस बुला लिया गया है। भाजपा के जिन वरिष्ठ नेताओं को सरकार में बड़ा ओहदा दिया गया था, सचिवालय में उनके कमरों को बंद कर दिया गया है। सचिवालय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सचिवालय में नए मंत्रियों के कमरों में पेंट किया जाना है। इसके अलावा जहां फर्नीचर ठीक नहीं है, उसे या तो रिपेयर किया जाएगा या फिर बदला जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा विभागों की ओर से मंत्रियों के कमरों की सजावट के लिए एलईडी और अन्य सामान को भी समेटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंत्रियों की कोठियां भी नए रूप में नजर आएंगी। इनमें नया फर्नीचर और पेंट किया जाना है। हालांकि, अभी सचिवालय प्रशासन की ओर से कांग्रेस सरकार के बनने का इंतजार हो रहा है। सरकार बनने के बाद ही मंत्रियों को गाड़ियां, पीएओ, स्टाफ मुहैया कराया जाना है। अधिकारियों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed