{"_id":"61d1954b22125d53624b3eab","slug":"himachal-news-fire-breaks-out-at-restaurant-solang-nala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: दो रेस्तरां समेत स्कूटी राख, पांच व्यावसायिक गैस सिलिंडर भी फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: दो रेस्तरां समेत स्कूटी राख, पांच व्यावसायिक गैस सिलिंडर भी फटे
Sun, 02 Jan 2022 08:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/पतलीकूहल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/पतलीकूहल
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Jan 2022 08:28 PM IST
सार
16 मील में बने दो स्टोर रूम और एक स्कूटी जल गए हैं। सोलंगनाला में एक रेस्तरां राख हो गया है, जिससे करीब 41 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पतलीकूहल के 16 मील और मनाली के सोलंगनाला में शनिवार रात को आग की दो घटनाओं में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। 16 मील में बने दो स्टोर रूम और एक स्कूटी जल गए हैं। स्टोर रूम के भीतर रखे व्यावसायिक गैस के पांच सिलिंडर भी फटे हैं। हालांकि, इसमें जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पीड़ित पिंटू शर्मा निवासी वजोगी को लगभग 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्टोर रूम से सटे पांच कमरों के रेस्तरां में भी आग भड़क गई, जिसमें कमला देवी निवासी लीगन को 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सोलंगनाला में भी एक रेस्तरां राख हो गया है।
विज्ञापन
इस रेस्तरां को नवीन कुमार निवासी वायर जिला मंडी, रामजी गुप्ता निवासी डूंगरी मनाली और किशोर कुमार कश्यप निवासी भजोगी कुल्लू संयुक्त रूप से लीज पर चलाते थे। इस घटना से रेस्तरां में रखा सारा सामान जल गया है, जिससे करीब 41 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन पतलीकूहल के प्रभारी छापे राम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेज दिया था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
विज्ञापन