फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Dr abhishek Jain appointed as secretary education and information technology

Himachal News: प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन बनाए नए शिक्षा सचिव

Tue, 27 Dec 2022 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 27 Dec 2022 11:12 AM IST
सार

डॉ. अभिषेक जैन प्रदेश के नए शिक्षा सचिव बनाए गए हैं। सोमवार को कार्मिक विभाग की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Himachal News: Dr abhishek Jain appointed as secretary education and information technology
आईएएस अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन प्रदेश के नए शिक्षा सचिव बनाए गए हैं। सोमवार को कार्मिक विभाग की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। डॉ. जैन को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग भी सौंपा गया है। सरकार ने प्रधान सचिव देवेश कुमार से शिक्षा और डॉ. रजनीश से सूचना प्रौद्योगिकी विभाग वापस ले लिया है। 

विज्ञापन


साल 2022 में आईएएस अधिकारी डॉ. रजनीश, मनीष गर्ग और देवेश कुमार के बीच ही महकमे की सरदारी बदलती रही। राजीव कुमार से विभाग लेने के बाद किसी एक अधिकारी की सबसे अधिक कर्मचारियों वाले इस विभाग में स्थायी नियुक्ति नहीं हुई। एक जनवरी 2022 को डॉ. रजनीश को प्रधान सचिव शिक्षा नियुक्त किया गया था। इससे पूर्व करीब दो वर्ष तक राजीव शर्मा के पास शिक्षा विभाग का दायित्व रहा।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे मनीष गर्ग को 26 मई 2022 को प्रधान सचिव शिक्षा लगाकर डॉ. रजनीश से महकमा वापस लेकर नियुक्ति दी गई। आठ जून 2022 को प्रदेश सरकार ने मनीष गर्ग को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया। इस दौरान शिक्षा विभाग गर्ग से वापस लेकर दोबारा डॉ. रजनीश को सौंपा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अतिरिक्त विभाग नहीं देने का हवाला देते हुए यह बदलाव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग को शिक्षा महकमे का अतिरिक्त जिम्मा देने का प्रस्ताव भेजा। चुनाव आयोग से मंजूरी मिलते ही कार्मिक विभाग ने डॉ. रजनीश से शिक्षा महकमा वापस लेकर दोबारा मनीष गर्ग को सौंप दिया। विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास अधिक कार्य होने का हवाला देकर सरकार ने मनीष गर्ग से शिक्षा विभाग वापस लेकर देवेश कुमार को दे दिया। अगस्त में देवेश कुमार की नियुक्ति हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed