फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Diphunk koksar road restored by public works department

20 फीट बर्फ की दीवार काटकर डिंफुक-कोकसर सड़क बहाल

Sun, 28 Mar 2021 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Mar 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Diphunk koksar road restored by public works department
लोक निर्माण विभाग ने जकशांग नाला में हिमखंड की 20 फीट दीवार काटकर एक सप्ताह बाद डिंफुक-कोकसर सड़क बहाल कर दी है। - फोटो : अमर उजाला

लोक निर्माण विभाग ने जकशांग नाले में हिमखंड की 20 फीट दीवार काटकर एक सप्ताह बाद डिंफुक-कोकसर सड़क बहाल कर दी है। सड़क बहाल होने से अब कोकसर गांव जिला मुख्यालय केलांग और देश-दुनिया से जुड़ गया है। हालांकि सड़क को कोकसर गांव से दो किलोमीटर पहले तक काफी पहले बहाल कर दिया था। लेकिन दो किलोमीटर शेष बची सड़क खोलने में समय लग गया। अब ग्रामीणों को पैदल सफर करने से निजात मिलेगी।

विज्ञापन


गौर रहे कि इस साल सर्दियों के मौसम में घाटी में कम बर्फबारी हुई है। कोकसर के पास जकशांग नाले में हिमखंड गिरने से सड़क पर 200 फीट के दायरे में 10 से 20 फीट बर्फ की मोटी दीवार बन गई थी। इसे काटने के लिए लोनिवि के कर्मचारियों को लगभग एक सप्ताह मशक्कत करनी पड़ी। सड़क बहाल होने के बाद अब पर्यटक भी इस गांव तक पहुंच सकेंगे। रोहतांग दर्रे के रास्ते कोकसर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि लाहौल में हाल के दिनों में हुई बर्फबारी के बाद भी अधिकतर संपर्क सड़कें बहाल हो चुकी हैं। कर्मचारियों को कोकसर के पास 10 से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवार को काटने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोकसर तक सड़क बहाल होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। पंचायत प्रधान अंजू देवी ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है। इससे ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed