फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: DIET Hamirpur Principal transfer

डाइट के प्रिंसिपल का ढाई साल में में पांच बार तबादला

Mon, 20 Jul 2020 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Jul 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: DIET Hamirpur Principal transfer
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गौना करौर, हमीरपुर के प्रिंसिपल जगदीश कौशल का ढाई साल में पांच बार तबादला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 55 वर्षीय शिक्षा अधिकारी जगदीश कौशल ने मार्च 2018 तक डाइट में प्रिंसिपल के पद पर साढ़े तीन वर्ष तक सेवाएं दीं। इसके बाद 13 मार्च 2018 को उनका तबादला हमीरपुर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनेरी शिमला में प्रधानाचार्य के पद पर किया गया।

विज्ञापन


यहां से उनका तबादला डाइट लाहौल स्पीति के लिए हुआ। खराब मौसम के चलते उन्होंने कुल्लू में ज्वाइनिंग दी, जिसे लेकर शिक्षा विभाग ने खासी नाराजगी जताई। इसी बीच फिर से उनका तबादला रावमापा खनेरी शिमला के लिए कर दिया गया। कोर्ट में मामला जाने के बाद शिक्षा विभाग ने अपने आदेशों में संशोधन करते हुए उनका तबादला लाहौल स्पीति स्थित डाइट प्रिंसिपल के पद पर कर दिया।
विज्ञापन


लाहौल स्पीति में डेढ़ साल तक सेवाएं देने के बाद 21 मई 2020 को शिक्षा विभाग ने उनका तबादला डाइट गौना करौर नादौन में के लिए कर दिया। करीब एक माह यहां पर सेवाएं देने के बाद विभाग ने फिर से उनका तबादला शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण के पद के लिए हमीरपुर में कर दिया है। हालांकि इस बीच उन्होंने प्रदेश उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन न्यायालय से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। एक ही अधिकारी के बार-बार तबादले से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उधर, डाइट गौना करौर के प्रिंसिपल जगदीश कौशल ने कहा कि ढाई साल के भीतर उनकी पांच बार ट्रांसफर की गई। वह बीमार हैं और पूर्व में उनका मेजर ऑपरेशन भी हो चुका है। ट्रांसफर करवाने वालों की मंशा समझ से परे है। मंगलवार को हमीरपुर में ज्वाइन करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed