फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: decision to open schools for 5th to 7th class will be taken after Diwali

हिमाचल: पांचवीं से सातवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल बुलाने पर दीपावली के बाद होगा फैसला

Thu, 21 Oct 2021 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Oct 2021 05:46 PM IST
सार

चार नवंबर को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में पांच दिन का अवकाश रहेगा। ऐसे में सरकार अभी पांचवीं से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन
Himachal News: decision to open schools for 5th to 7th class will be taken after Diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पांचवीं से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने का फैसला दिवाली के बाद होगा। उपचुनावों के चलते सरकार अभी छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं है। कोरोना संक्रमण के मामले नहीं बढ़े तो आठ नवंबर से पांचवीं से सातवीं कक्षा के लिए भी स्कूल नियमित खुल सकते हैं। आगामी फैसले तक प्रदेश में आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं स्कूलों में जारी रहेंगी।

विज्ञापन


चार नवंबर को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में पांच दिन का अवकाश रहेगा। ऐसे में सरकार अभी पांचवीं से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने के लिए तैयार नहीं है। दिवाली के बाद अगर कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज हुई तो स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। शिक्षा विभाग स्कूल खोलने के लिए सरकार के फैसले के इंतजार में है।
विज्ञापन


अभी स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तय नियमों का पालन करवाने के लिए उपनिदेशकों की जिम्मेवारियां तय की हैं। इस बारे में उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। उधर, स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगाने को आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed