फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: cycle team will hurled national flag in Kargil

हिमाचल: कारगिल में तिरंगा फहराने साइकिल पर निकला दल, मनाली से शुरू की यात्रा

Sun, 14 Aug 2022 07:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Aug 2022 07:21 PM IST
सार

साइकिल दल 15 अगस्त को 16,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिंकुला पास पर तिरंगा फहराएगा। इसके बाद दल कारगिल के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन
himachal news: cycle team will hurled national flag in Kargil
साइकिल दल का नेतृत्व एचआरटीसी के एमडी संदीप कुमार कर रहे हैं। - फोटो : संवाद

विस्तार

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार और मैहतपुर के होटल कारोबारी राजेंद्र मेनन सहित कुल 6 लोग आजादी का अमृत महोत्सव अपने अंदाज में मनाएंगे। छह लोगों का दल साइकिल यात्रा कर कारगिल पर तिरंगा फहराएगा। रविवार को दल ने मनाली से यात्रा का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


वे मनाली से कारगिल तक सफर 21 अगस्त तक पूरा करेंगे। साइकिल दल 15 अगस्त को 16,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिंकुला पास पर तिरंगा फहराएगा। इसके बाद दल कारगिल के लिए रवाना होगा। करीब 525 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को यह साइकिल सवार 8 दिन में पूरा करेंगे। 75 फीसदी यात्रा साइकिल से पूरी की जाएगी। 
विज्ञापन


राजेंद्र मेनन ने बताया कि 21 अगस्त को कारगिल में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद वहां तिरंगा फहराया जाएगा। साइकिल दल का नेतृत्व ऊना में डीसी रहे एवं वर्तमान में परिवहन निगम के एमडी संदीप कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दल में अन्य 5 लोग मंडी से जसप्रीत पॉल, ऊना के राजेंद्र मेनन, जसबीर सिंह, जगतार सिंह तथा डॉ. रोहित शामिल हैं। बताया कि रविवार को साइकिल दल मनाली से केलांग के लिए रवाना हुआ। जिस्पा, दारचा होते हुए शिंकुला पास के रास्ते कारगिल पहुंचेगा। परिवहन निगम के एमडी संदीप कुमार साइकिलिंग का शौक रखते हैं। इस तरह के अनोखी पहल का हिस्सा बनते रहे हैं।


ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, ऊना के विधायक सतपाल रायजादा, शिवसेना के प्रांत अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ, विद्या भारती हिमाचल शिक्षा समिति के जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल भारद्वाज, विद्या भारती के प्रांत प्रचार प्रमुख सुखदेव शर्मा सहित अन्य लोगों ने साइकिल दल को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed