{"_id":"60a11fd504e941553157eb5e","slug":"himachal-news-covid-vaccination-for-18-to-44-started-from-today-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 से 44 आयु वर्ग के 21090 को आज लगेगा टीका, सीएम शुरू करेंगे अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 से 44 आयु वर्ग के 21090 को आज लगेगा टीका, सीएम शुरू करेंगे अभियान
Mon, 17 May 2021 09:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 May 2021 09:04 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 1170 केंद्रों में सोमवार सुबह 10 बजे से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कसुम्पटी से वैक्सीनेशन अभियान शुरू करेंगे। सप्ताह में दो दिन ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 213 केंद्रों में सोमवार सुबह 10 बजे से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू होगी। 17 मई के टीकाकरण के लिए खुले पंजीकरण के बाद स्लॉट बुक करने के लिए 15 मई का दिन निर्धारित था, लेकिन स्लॉट खुलने के 10 मिनट में ही बुकिंग पूरी होने के बाद स्लॉट बंद हो गया। लोगों में स्लॉट बुक करने के लिए मारामारी मची रही। पहले दिन 21090 लोगों को टीका लगेगा।
विज्ञापन
सभी जिले अपने-अपने टाइम से पोर्टल खोल रहे हैं, जिसमें एक स्लॉट में 100 की बुकिंग होने के बाद यह बंद हो रहा है। वहीं वैक्सीनेशन तिथि से दो दिन पहले ही पोर्टल खोला जाएगा। इस महीने निर्धारित पांच दिन 17, 20, 24, 27 और 31 मई को कुल 1170 केंद्रों पर लोगों को टीके लगेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कसुम्पटी वैक्सीनेशन सेंटर से वैक्सीनेशन अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन
राज्य को सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से 1 लाख 6 हजार के करीब वैक्सीन की डोज मिली है, जिसमें 18 से 44 साल के लोगों को टीका लगेगा। सप्ताह में केवल दो दिन ही टीका लगेगा। कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही इस उम्र के लोगों को वैक्सीन लगेगी। पहले दिन जिसे भी वैक्सीन लगनी है, उसे समय, स्थान बता दिया गया है।
विज्ञापन
ये है जिलों का टारगेट और सेंटर
जिला सेंटर टारगेट
बिलासपुर 12 1198
चंबा 14 1316
हमीरपुर 13 1299
कांगड़ा 45 4492
किन्नौर 3 300
कुल्लू 14 1400
स्पीति 1 100
मंडी 31 2996
शिमला 28 2794
सिरमौर 17 1698
सोलन 19 1867
ऊना 16 1600
कुल 213 21090