फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: covid vaccination for 18 to 44 started from today in himachal pradesh

18 से 44 आयु वर्ग के 21090 को आज लगेगा टीका, सीएम शुरू करेंगे अभियान

Mon, 17 May 2021 09:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 May 2021 09:04 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 1170 केंद्रों में सोमवार सुबह 10 बजे से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कसुम्पटी से वैक्सीनेशन अभियान शुरू करेंगे। सप्ताह में दो दिन ही वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Himachal News: covid vaccination for 18 to 44 started from today in himachal pradesh
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 213 केंद्रों में सोमवार सुबह 10 बजे से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू होगी।  17 मई के टीकाकरण के लिए खुले पंजीकरण के बाद स्लॉट बुक करने के लिए 15 मई का दिन निर्धारित था, लेकिन स्लॉट खुलने के 10 मिनट में ही बुकिंग पूरी होने के बाद स्लॉट बंद हो गया। लोगों में स्लॉट बुक करने के लिए मारामारी मची रही। पहले दिन 21090 लोगों को टीका लगेगा। 

विज्ञापन


सभी जिले अपने-अपने टाइम से पोर्टल खोल रहे हैं, जिसमें एक स्लॉट में 100 की बुकिंग होने के बाद यह बंद हो रहा है। वहीं वैक्सीनेशन तिथि से दो दिन पहले ही पोर्टल खोला जाएगा।  इस महीने निर्धारित पांच दिन 17, 20, 24, 27 और 31 मई को कुल 1170 केंद्रों पर लोगों को टीके लगेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कसुम्पटी वैक्सीनेशन सेंटर से वैक्सीनेशन अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन


राज्य को सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से 1 लाख 6 हजार के करीब वैक्सीन की डोज मिली है, जिसमें 18 से 44 साल के लोगों को टीका लगेगा। सप्ताह में केवल दो दिन ही टीका लगेगा। कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही इस उम्र के लोगों को वैक्सीन लगेगी। पहले दिन जिसे भी वैक्सीन लगनी है, उसे समय, स्थान बता दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है जिलों का टारगेट और सेंटर 
जिला            सेंटर        टारगेट 

बिलासपुर      12           1198 
चंबा            14            1316 
हमीरपुर       13           1299 
कांगड़ा        45            4492 
किन्नौर         3              300 
कुल्लू         14             1400 
स्पीति         1                100 
मंडी          31              2996 
शिमला       28             2794 
सिरमौर     17             1698 
सोलन       19             1867 
ऊना        16              1600 
कुल        213             21090

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed