फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal news: congress candidates in CM race in himachal pradesh

हिमाचल: कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार होने से पसोपेश में पड़े अफसर

Wed, 30 Nov 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Nov 2022 05:00 AM IST
सार

भाजपा से नजदीकी वाले अफसर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी आवास ओकओवर के चक्कर जरूर काट रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की नजदीकी वाले अफसरों की उलझन बढ़ी हुई है।

विज्ञापन
Himachal news: congress candidates in CM race in himachal pradesh
himachal congress office - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार होने से अफसरशाही पसोपेश में है। बीते वर्षों में विधानसभा चुनाव का मतदान निपटते ही हॉलीलॉज और समीरपुर पहुंचकर अपनी निष्ठा जताने की अफसरों में होड़ लग जाती थी। अब दिसंबर में बनने वाली नई सरकार में पसंदीदा पोस्टिंग के चाहवान अफसरों की टेंशन बढ़ गई है। कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना को लेकर चल रहे कई अफसरों को अब यह पता नहीं लग रहा है कि किस नेता के पास जाकर हाजिरी लगाएं।

विज्ञापन


प्रदेश में वर्ष 1990 के बाद से भाजपा और कांग्रेस की सरकार लगातार नहीं बनी है। पांच-पांच वर्ष के लिए भाजपा और कांग्रेस की सरकारें बनती रही हैं। ऐसे में हर पांच साल बाद अफसरशाही सरकार बदलने की आहट को देखते ही अपनी गोटियां फिट करने में लग जाती थी। हिमाचल में कांग्रेस की सत्ता का केंद्र रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के निजी निवास हॉलीलॉज शिमला और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल के निजी आवास समीरपुर में अफसर मतदान निपटते ही पहुंचना शुरू कर देते थे।
विज्ञापन


नई सरकार में पसंदीदा पदों के लिए भी इसी दौरान अफसर लॉबिंग करते थे। अब प्रदेश में राजनीतिक परिस्थितियां बदल चुकी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन होने के बाद कांग्रेस में नेतृत्व संकट खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा है। ऐसे में हॉलीलॉज और समीरपुर तक जाने की ललक अफसरों में पहले की तरह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से नजदीकी वाले अफसर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी आवास ओकओवर के चक्कर जरूर काट रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की नजदीकी वाले अफसरों की उलझन बढ़ी हुई है। कांग्रेस में सुखविंद्र सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, धनीराम शांडिल, आशा कुमारी को मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल माना जा रहा है।


ऐसे में अफसरों की परेशानी यह है कि इनमें किस नेता से नजदीकी बढ़ाएं। अगर उनकी पसंद का नेता मुख्यमंत्री नहीं बना तो किसी अन्य के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें नुकसान ना झेलना पड़ा। फिलहाल, कुछ अफसर अभी नतीजों के आने के इंतजार में भी हैं। रिवाज बदलने और राज बदलने की कवायद के बीच यह अफसर अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। इनका कहना है कि सरकार किसकी बनती है, यह देखने के बाद ही वो अपने समीकरण बैठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed