फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal news: complaint against private hospital in hamirpur himachal pradesh

कारनामा: मरीज का ऑपरेशन कर डाला स्टेंट, पथरी निकाली ही नहीं

Sun, 24 Jul 2022 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Jul 2022 11:29 AM IST
सार

मरीज अजय कुमार और उनके भाई राजेश कुमार ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन से उनकी फाइल और रिकॉर्ड मांगा गया तो बताया गया कि यह रिकॉर्ड गोपनीय होता है।

विज्ञापन
himachal news: complaint against private hospital in hamirpur himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगते एक निजी अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन कर स्टेंट डाल दिया गया, लेकिन उसकी पथरी नहीं निकाली। मरीज ने चिकित्सकों से पूछा तो दो चिकित्सकों ने अलग-अलग बयान दिए। एक ने कहा कि मरीज के पेट में पथरी थी ही नहीं, जबकि दूसरे चिकित्सक ने कहा कि पथरी निकाल दी गई है। मरीज और उसके तीमारदारों को बताया गया कि पथरी नहीं निकाली है और स्टेंट डाल दिया गया है। इससे अगर पथरी हुई तो वह पेशाब के रास्ते बाहर आ जाएगी। 

विज्ञापन


मरीज अजय कुमार और उनके भाई राजेश कुमार ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन से उनकी फाइल और रिकॉर्ड मांगा गया तो बताया गया कि यह रिकॉर्ड गोपनीय होता है। मरीज के भाई राजेश कुमार ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर और पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने विभाग से गुहार लगाई है मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


बता दें कि यह अस्पताल पूर्व में भी एक गर्भवती महिला की मौत मामले में विवादों में रहा था और महिला के परिजनों ने अस्पताल का घेराव भी किया था। उधर, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि इस मामले की शिकायत उनके पास आई है। मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ सदर संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed