फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   11 crore to be spent on the expansion of the Manoh-Tikkar road

Hamirpur (Himachal) News: मनोह-टिक्कर सड़क के विस्तार पर खर्च होंगे 11 करोड़

Thu, 29 Oct 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। मनोह से टिक्कर वाया बेहड़वीं-धिरवीं सड़क पर अब बड़ी बसों की आवाजाही आसान होगी। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज ने करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से सड़क के विस्तारीकरण का काम शुरू कर दिया है। परियोजना के तहत सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 3.75 मीटर की जाएगी। विभाग ने एक साल में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन




करीब 12.195 किलोमीटर लंबी इस सड़क की चौड़ाई कम होने से बड़ी बसों की आवाजाही में परेशानी होती है। इसके समाधान के लिए मनोह, बेहड़वीं, धिरवीं, रौहीं और टिक्कर तक करीब 40 छोटे-बड़े डंगों का निर्माण किया जाएगा। इससे लगभग चार किलोमीटर सड़क क्षेत्र को कवर किया जाएगा। मनोह के पास डंगों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि बेहड़वीं जट्टां गांव के पास काम जारी है।
विज्ञापन




बारिश के पानी से सड़क को सुरक्षित रखने के लिए करीब सात किलोमीटर हिस्से में पक्की नालियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा सड़क पर सोलिंग और बिटुमिन का काम भी होगा। इससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तारीकरण का काम शुरू होने पर स्थानीय ग्रामीणों कुलदीप सिंह, अरविंद, जसवीर सिंह, रतन चंद, विवेक, अजीत कुमार, कमल चंद, रिखी राम और मिलखी राम सहित अन्य लोगों ने विधायक सुरेश कुमार का आभार जताया।

मनोह से टिक्कर वाया धिरवीं सड़क के विस्तारीकरण का काम शुरू हो गया है। इस परियोजना पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। -जयपाल नायक, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed