{"_id":"6ae24d041e5717893e099fee","slug":"the-bus-did-not-arrive-at-patta-passengers-waited-for-three-hours-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1031-213598-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पट्टा नहीं पहुंची बस, तीन घंटे इंतजार करते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पट्टा नहीं पहुंची बस, तीन घंटे इंतजार करते रहे यात्री
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। शिमला से पठानकोट के लिए जाने वाली बस के पट्टा में नहीं पहुंचने से यात्री परेशान हुए। बस के इंतजार में खड़े यात्रियों को करीब पौने घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद यात्रियों को निजी बस के माध्यम से अपने गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। पठानकोट डिपो की बस सुबह 9:40 बजे पट्टा पहुंचती है लेकिन बुधवार को नहीं आई। बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
यात्रियों रमन कुमार, दिनेश शर्मा, अजीत सिंह, कामना देवी, कुशल लता, सुमना देवी, विजय कुमारी आदि का कहना है कि यह बस कई बार रूट पर नहीं जाती है। इसके कारण उन्हें परेशानी होती है। यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत होती है। उन्होंने एचआरटीसी निगम प्रबंधन से मांग की है कि बस सेवा को निर्धारित समय पर नियमित रूप से संचालित किया जाए।
बस बिलासपुर में खराब हुई है। मरम्मत करवाकर दोबारा रूट पर भेजने का प्रयास किया जाएगा। -विजय कुमार, आरएम, एचआरटीसी पठानकोट डिपो