फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: cm jairam thakur announced special road tax exemption

सीएम जयराम ने की घोषणा: निजी बसों, टैक्सी-मैक्सी कैब, स्कूल बसों का 91.12 करोड़ का टैक्स माफ

Fri, 24 Dec 2021 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Dec 2021 06:26 PM IST
सार

सरकार ने निजी ऑपरेटरों के टोकन टैक्स के 21 करोड़, स्पेशल रोड टैक्स के 35.13 करोड़ और यात्री कर के 36. 67 करोड़ रुपये माफ कर बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन
Himachal News: cm jairam thakur announced special road tax exemption
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निजी परिवहन ऑपरेटरों को बड़ी राहत देते हुए उनका 91.12 करोड़ का टैक्स माफ करने की घोषणा की है। निजी बसों, टैक्सी-मैक्सी, शैक्षणिक संस्थानों की बसों, ऑटो, कांट्रेक्ट कैरिज बसों के संचालकों का एक अप्रैल 2020 से 31 नवंबर 2021 तक तीन तरह का टैक्स सौ फीसदी माफ कर दिया है। 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी की मंडी रैली से पहले मुख्यमंत्री ने यह बड़ा एलान किया है। सूबे के करीब पचास हजार के करीब ऑपरेटर लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


सरकार ने निजी ऑपरेटरों के टोकन टैक्स के 21 करोड़, स्पेशल रोड टैक्स के 35.13 करोड़ और यात्री कर के 36. 67 करोड़ रुपये माफ कर बड़ी राहत दी है। सर्किट हाउस मंडी में शुक्रवार को निजी ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद सीएम ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अब तक 164 करोड़ की ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत दी गई है।
विज्ञापन


इससे पहले 62 करोड़ रुपये की टैक्स में छूट दी थी। इसमें टोकन टैक्स 24.84 करोड़ और विशेष पथकर 37.16 करोड़ की आर्थिक राहत शामिल है। इसके अलावा निजी बस ऑपरेटरों को कार्यशील पूंजी प्रदान करने के लिए 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राहत प्रदान की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कितना टैक्स माफ
टोकन टैक्स  19. 32 करोड़
एसआरटी    35.13 करोड़ 
यात्री कर      36. 67 करोड़

निजी ऑपरेटरों ने वापस ली हड़ताल, रैली के दिन चलाएंगे बसें  
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद निजी बस ऑपरेटरों ने प्रधानमंत्री की रैली के दिन प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने टैक्स माफ कर उनके डूबते हुए कारोबार को बचा लिया है। निजी ऑपरेटर लंबे समय से कठिनाइयां झेल रहे थे। सरकार से बार-बार राहत देने की फरियाद लगा रहे थे, मगर उनको अब जाकर बड़ी राहत मिली है। रैली के दिन हर स्थान पर बसें और सभी वाहनों को चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed