फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Centre approves Rs 737 crore Finna Singh irrigation project proposed in Nurpur

Himachal News: नूरपुर में प्रस्तावित 737 करोड़ के फिन्ना सिंह सिंचाई प्रोजेक्ट को केंद्र की मंजूरी

Tue, 13 Aug 2024 06:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 13 Aug 2024 06:09 PM IST
सार

जिला कांगड़ा के नूरपुर में फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। हाल ही में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस मामले को मजबूती के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के समक्ष अपना पक्ष रखा था। 

विज्ञापन
Himachal News Centre approves Rs 737 crore Finna Singh irrigation project proposed in Nurpur
फिन्ना सिंह प्रोजेक्ट (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र नूरपुर में बनाने वाले फिन्ना सिंह सिंचाई प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह परियोजना एक दशक से लटकी थी। 737 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट में प्रदेश सरकार 300 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। अन्य राशि केंद्र सरकार देगी।

विज्ञापन


हाल ही में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस मामले को मजबूती के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के समक्ष अपना पक्ष रखा था। इसका काम वर्ष 2011 में शुरू हो गया था। बजट की कमी के चलते यह परियोजना लटक गई थी। 50 फीसदी काम हो चुका है। पहले इस प्रोजेक्ट पर 204 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान था, लेकिन इसे विस्तार दिए जाने से अब 737 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च होगी। इस प्रोजेक्ट पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं में खूब सियासत होती रही है। विधानसभा में भी कई बार यह मामला गूंजा है।इस सिंचाई प्रोजेक्ट से नूरपुर के हजारों लोगों को फायदा होगा। पांच हजार हेक्टेयर भूमि पर लोग खेती कर सकेंगे। अभी तक इस क्षेत्र के ज्यादातर किसान खेती के लिए बारिश पर निर्भर हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब यहां बांध बनाए जाने की भी योजना है। इसका भी 35 कार्य पूरा हो चुका है। इस बांध से 1.88 मेगावाट बिजली बनाना प्रस्तावित है। वहीं, बांध में अतिरिक्त पानी डालने के लिए डायवर्सन वेयर, लिंक नहर, टनल और मुख्य नहर आदि के कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन


 

बांध और सिंचाई वितरण के लिए बन रही नहरों का निर्माण लगभग हो चुका है। बड़ा बांध बनाए जाने के चलते इस महत्वाकांक्षी सिंचाई प्रोजेक्ट की लागत बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने नई डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए केंद्रीय जल आयोग के पास भेजी थी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि परियोजना की अनुमानित लागत 737 करोड़ के करीब है। इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। फिन्ना सिंह सिंचाई प्रोजेक्ट के तहत चक्की खड्ड पर लाहडू के निकट एक बांध बन रहा है। यहां सुरंग से नूरपुर के डन्नी गांव तक पानी पहुंचाया जाना है। नूरपुर के विभिन्न गांवों के लोगों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जानी है। चक्की खड्ड पर डैम को लेकर कलम खड्ड की डायवर्शन करके मिलाया गया। बांध से आगे करीब 4,317 मीटर लंबी टनल बन चुकी है। उसके आगे करीब 1,750 मीटर लंबी मुख्य नहर बन चुकी है। इसके बाद इस नहर से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा।

फिन्ना सिंह ने 1977 में दिया था प्रोजेक्ट का विचार
कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र नूरपुर में 1977 में हवलदार फिन्ना सिंह ने सिंचाई प्रोजेक्ट को बनाने के बारे में सोचा था। फिन्ना सिंह नयाड़ी के रहने वाले थे। उनके आसपास के क्षेत्रों में पानी न होने पर उन्होंने ब्रिटिशकाल में म्यांमार में सैन्य सेवाओं के दौरान वहां के अनुभव के आधार पर परियोजना को बनाने का विचार सामने रखा। इसके बाद प्रदेश में बदली सरकारों व आईपीएच की ओर से कई बार प्रोजेक्ट बनाए गए, लेकिन सिरे नहीं चढ़ पाए। जल शक्ति विभाग ने डीपीआर तैयार कर इसका कार्य शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed