{"_id":"5fa3e78b8ebc3e9bc61cc035","slug":"himachal-news-bollywood-actor-ashish-vidyarthi-in-food-corner-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आशीष विद्यार्थी इस फूड कार्नर में हुए मोमोज के मुरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आशीष विद्यार्थी इस फूड कार्नर में हुए मोमोज के मुरीद
Thu, 05 Nov 2020 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुबाथू (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, सुबाथू (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 05 Nov 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्मों के खलनायक आशीष विद्यार्थी इन दिनों सुबाथू में गोरखा फूड कॉर्नर में मोमोज के स्वाद के मुरीद होने लगे हैं। बुधवार देर शाम को आशीष विद्यार्थी ने सुबाथू 14 जीटीसी के गोरखा फूड कॉर्नर में परिवार और मित्रों के साथ चाय की चुस्कियों के साथ मोमोज का स्वाद चखा। बॉलीवुड स्टार के आने की खबर लगते ही उनके प्रशंसक भी पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने आशीष विद्यार्थी के साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया। आशीष ने भी अपने चाहने वालों को नाराज नहीं किया। उन्होंने सेना के जवानों के साथ भी खूब सेल्फी लीं। उनके साथ माचिस फिल्म के प्रसिद्ध गीत चप्पा चप्पा चरखा चले में किरदार निभा चुके सुनील सिन्हा भी मौजूद थे, लेकिन लोगों ने उन्हें नहीं पहचाना।
विज्ञापन
आशीष विद्यार्थी ने बताया कि वे धर्मपुर सुबाथू मार्ग पर अपने दोस्त सुनील सिन्हा के घर आए हैं। गोरखा फूड कॉर्नर के संचालक नवीन थापा ने बताया कि बॉलीवुड स्टार आशीष विद्यार्थी पहले भी उनके फूड कॉर्नर में आ चुके हैं। बुधवार को भी उन्होंने अपने परिवार के साथ चाय के बाद मोमोज का स्वाद चखा है।
विज्ञापन