फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: bjp pradesh mahamantri Trilok Jamwal statement

कांग्रेस के नेता कौन, राजीव शुक्ला बताएं: त्रिलोक जमवाल

Fri, 25 Sep 2020 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Sep 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: bjp pradesh mahamantri Trilok Jamwal statement
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला अभी-अभी आए हैं और वह पहले प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को समझ लें और उसके बाद अपनी टिप्पणियां करें। कांग्रेस के नेता कौन हैं, राजीव शुक्ला सभी को बताएं। जिस प्रकार से कांग्रेस किसान फार्म बिल पर विरोध कर रही है और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, वह तथ्यहीन है।

विज्ञापन


दूसरा मुद्दा जिस पर कांग्रेसी जनता को गुमराह कर रहे हैं, वह एपीएमसी का है और केंद्र और प्रदेश सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एपीएमसी समाप्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जब किसानों पर आर्थिक तंगी थी तो केंद्र सरकार ने प्रत्येक किसान को 6000 प्रति वर्ष देने का निर्णय लिया और इसके अंतर्गत 10 करोड़ किसानों को 93000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। मोदी सरकार के किसानों के लिए कार्य करने से कांग्रेसी बौखला गए हैं। 
विज्ञापन


संस्थापक पं. दीनदयाल को दी श्रद्धांजलि, मोदी का सुना संवाद
प्रदेश कार्यालय में भाजपा संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण सुना। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed