फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: BJP Candidate Babli Devi zila parishad adhyaksh and Independent Naresh Kumar zila parishad upadhyaksh in Hamirpur zila parishad Elections

हमीरपुर: जिला परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, निर्दलीय नरेश बने उपाध्यक्ष

Thu, 28 Jan 2021 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Jan 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: BJP Candidate Babli Devi zila parishad adhyaksh and Independent Naresh Kumar zila parishad upadhyaksh in Hamirpur zila parishad Elections
हमीरपुर जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी और उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी। - फोटो : अमर उजाला

जिला परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है। 18 सदस्यीय जिला परिषद हमीरपुर में भाजपा के 9 सदस्य, कांग्रेस के 6, एक कामरेड और दो निर्दलीय सदस्य हैं। भाजपा को बहुमत के लिए 10 सदस्य चाहिए थे। जबकि भाजपा ने 2 निर्दलीय और एक कांग्रेस समर्थित को भी अपने साथ मिलाकर कुल 12 सदस्यों की उपस्थित में अध्यक्ष पद कब्जा लिया।

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस समर्थित 5 सदस्य और एक कामरेड शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया से पहले ही सभागार से उठकर बाहर आ गए। वार्ड नंबर 3 दरोगण पति कोट से निर्वाचित भाजपा समर्थित बबली देवी को जिला परिषद हमीरपुर का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि वार्ड नंबर 5 जंगलरोपा से निर्वाचित नरेश कुमार दर्जी को उपाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन


वीरवार को जिला परिषद के सम्मेलन हॉल में हुए नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उपायुक्त देवा श्वेता बनिक ने बबली देवी और नरेश कुमार दर्जी के निर्वाचन की घोषणा की। इससे पहले उपायुक्त ने जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ के तुरंत बाद परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया आरंभ की गई। इस दौरान बबली देवी को निर्विरोध अध्यक्ष और नरेश कुमार दर्जी को भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। परिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा, जिला परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी हरबंस सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed