फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal news Big road accident in Chamba uncontrollable car fell into ditch

हिमाचल: दादा की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे बाप-बेटे की मौत, मां-दादी घायल

Wed, 13 Apr 2022 07:00 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत/चुवाड़ी/चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत/चुवाड़ी/चंबा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Apr 2022 07:00 PM IST
सार

बुद्धि सिंह अपने दादा बैंसू राम की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर परिवार के साथ कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे जिले के प्रवेशद्वार तुन्नूहट्टी स्थित पेट्रोल पंप के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Himachal news Big road accident in Chamba uncontrollable car fell into ditch
खाई में गिरी कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा-पठानकोट एनएच पर तुन्नूहट्टी स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार अल सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि मां और दादी घायल हुई हैं। मृतकों की पहचान सिंगी राम पुत्र बैंसू राम और बुद्धि सिंह पुत्र सिंगी राम के रूप में हुई। लच्छी देवी पत्नी बैंसू राम और बिरमू देवी पत्नी सिंगी राम निवासी संदरोता पंचायत बघेईगढ़ घायल हो गई हैं।

विज्ञापन


वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस, एंबुलेंस को इतलाह दी और मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को वाहन से हरिगिरी अस्पताल कमलाड़ी पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद महिलाओं को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार बुद्धि सिंह अपने दादा बैंसू राम की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर परिवार के साथ कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे जिले के प्रवेशद्वार तुन्नूहट्टी स्थित पेट्रोल पंप के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में सिंगी राम की मौके पर मौत हो गई। जबकि, बुद्धि प्रकाश को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत करार दिया। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने हादसे में दो लोगों की मौत होने और दो महिलाओं के घायल होने की बात कही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed