{"_id":"60fabc018ebc3e58763c7a2e","slug":"himachal-news-apple-carton-price-reduced-by-40-paisa-to-four-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत: 40 पैसे से चार रुपये तक घटे कार्टन के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत: 40 पैसे से चार रुपये तक घटे कार्टन के दाम
Sat, 24 Jul 2021 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:07 PM IST
सार
सरकार ने करीब 17 कंपनियों को कार्टन आपूर्ति के लिए सूचीबद्ध किया है। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सीजन शुरू होने से पहले साफ कहा था कि इस बार सेब कार्टन के रेट नहीं बढ़ेंगे।
विज्ञापन
कार्टन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागवानों के दबाव के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने कार्टन के दाम घटा दिए हैं। कार्टन बनाने वाली कंपनियां 40 पैसे से लेकर चार रुपये तक दाम घटाने के लिए राजी हो गई हैं। कार्टन कंपनियों ने चालू सीजन में 5 से 15 रुपये तक दाम बढ़ा दिए थे। अब बागवानों को संशोधित दामों पर सेब पैकिंग के लिए कार्टन मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने करीब 17 कंपनियों को कार्टन आपूर्ति के लिए सूचीबद्ध किया है। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सीजन शुरू होने से पहले साफ कहा था कि इस बार सेब कार्टन के रेट नहीं बढ़ेंगे। इसके बाद सरकार की एजेंसी एचपीएमसी ने कार्टन बनाने वाली कंपनियों के साथ रेट को लेकर वार्ता की थी। कंपनियों ने कच्चा माल महंगा होने की दुहाई देकर कार्टन के दाम 5 से 15 रुपये तक बढ़ा दिए थे।
विज्ञापन
बढ़े दामों को वापस लेने के लिए बागवान लगातार सरकार पर दबाव बना रहे थे। कार्टन के दाम घटने से बागवानों ने राहत की सांस ली है। उधर, एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने कहा कि कंपनियों से वार्ता करने के बाद कार्टन के रेट 40 पैसे से लेकर 5 रुपये तक कम कर दिए गए हैं। बागवानों को संशोधित रेट पर कार्टन उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन