फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News: Anupam research on cancer in America

उपलब्धि: अमेरिका में सिर और गर्दन के कैंसर पर रिसर्च करेंगी घुमारवीं की अनुपम

Sun, 17 Jul 2022 08:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Jul 2022 08:10 PM IST
सार

डॉ. अनुपम ने बताया कि वह अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अमेरिका गई हैं। अपने विषय पर पूरी खोज करके हिमाचल में अपनी सेवाएं देंगी।

विज्ञापन
Himachal News: Anupam research on cancer in America
डॉ. कुमारी अनुपम। - फोटो : संवाद

विस्तार

घुमारवीं शहर की शास्त्री कॉलोनी के दया राम की बेटी डॉ. कुमारी अनुपम अमेरिका में सिर और गर्दन के कैंसर और उसके बचाव पर रिसर्च करेंगी। 32 वर्षीय अनुपम ने 13 जुलाई को अमेरिका में सेंट लुइस विश्वविद्यालय के मेडिसन डिपार्टमेंट ऑफ पैथोलॉजी में पदभार संभाला है। पिछले तीन साल से पीजीआई चंडीगढ़ में बतौर सीनियर रेसिडेंट/डेमोस्ट्रेटर के पद पर कार्यरत थीं।

विज्ञापन


इसके बाद उन्हें इसी साल एम्स बिलासपुर कोठीपुरा में सीनियर रेजिडेंट/डेमोस्ट्रेटर का कार्यभार दिया गया। डॉ. अनुपम ने 12वीं तक शिक्षा मेडिकल संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं से प्राप्त की। उसके बाद आगे की शिक्षा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से ग्रहण की। इस अवधि के दौरान सभी राज्य और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षाएं भी उत्तीर्ण कीं। डॉ. अनुपम को अमेरिका में 40 लाख रुपये का सालाना वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


डॉ. अनुपम ने बताया कि वह अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अमेरिका गई हैं। अपने विषय पर पूरी खोज करके हिमाचल में अपनी सेवाएं देंगी। उन्होंने अपनी कामयाबी का प्रेणास्त्रोत अपने माता-पिता, भाई-बहनों और पीएचडी में रही गाइड प्रोफेसर अर्चना भटनागर को माना है। बता दें कि डॉ. अनुपम के पिता शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं और उनकी माता गृहिणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed