{"_id":"62a2feeca1cfec577b2c2830","slug":"himachal-news-admission-in-colleges-in-himachal-from-10-july-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: कॉलेजों में 10 जुलाई से होंगे दाखिले, एक अगस्त से शुरू होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: कॉलेजों में 10 जुलाई से होंगे दाखिले, एक अगस्त से शुरू होगी पढ़ाई
Fri, 10 Jun 2022 01:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:51 PM IST
सार
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 10 से 20 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दाखिले फार्म जमा होंगे। 21 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में 10 जुलाई से दाखिले शुरू होंगे। एक अगस्त से कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को प्रवेश और छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। 26 जुलाई तक कॉलेजों में मेरिट लिस्टें जारी होंगी। शुक्रवार से चार जुलाई तक कॉलेजों में 25 दिन की गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 10 से 20 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दाखिले फार्म जमा होंगे। 21 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। 22 से 25 जुलाई तक चार दिनों के दौरान फीस जमा होगी। 26 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन
इनकी फीस 27 और 28 जुलाई को जारी होगी। 29 और 30 जुलाई को फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सत्र होगा। शिक्षा निदेशक ने बताया कि कॉलेजों में एक अगस्त से 21 अक्तूबर तक 82 दिन तक कक्षाएं लगेंगी। 22 से 26 अक्तूबर तक पांच दिनों की दिवाली की छुट्टियां रहेंगी। 27 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक 66 दिन कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन
एक जनवरी 2023 से चार फरवरी 2023 तक 35 दिनों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। पांच फरवरी से 14 अप्रैल 2023 तक 69 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी। कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान कुल 217 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी। 15 अप्रैल से 20 मई 2023 तक कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं होंगी।