फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: 70 percent seats vacant in ITI Hamirpur

ITI Admission: आईटीआई हमीरपुर में खाली रह गईं 70 फीसदी सीटें, विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Thu, 08 Sep 2022 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Sep 2022 10:29 AM IST
सार

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर ने अब खाली सीटों को भरने के लिए नौ सितंबर से 12 सितंबर तक स्पॉट राउंड दाखिले करवाने का निर्णय लिया है, ताकि दाखिलों का यह आंकड़ा कम से कम 50 फीसदी को छू सके।

विज्ञापन
Himachal News: 70 percent seats vacant in ITI Hamirpur
आईटीआई हमीरपुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

तकनीकी शिक्षा को लेकर युवाओं में रुझान कम हो रहा है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कम दाखिले इस ओर इशारा कर रहे हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में सत्र 2022-23 में 70 फीसदी से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। इस बार 30 फीसदी सीटें ही भरी जा सकी हैं। हालांकि, खाली सीटों को भरने के लिए संस्थान प्रबंधन ने इस बार रविवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद संस्थान पहुंचकर दाखिले की प्रक्रिया जारी रखी। बावजूद संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आए। प्रदेश भर के अन्य तकनीकी संस्थानों की भी इस बार स्थिति खराब है।

विज्ञापन


औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर ने अब खाली सीटों को भरने के लिए नौ सितंबर से 12 सितंबर तक स्पॉट राउंड दाखिले करवाने का निर्णय लिया है, ताकि दाखिलों का यह आंकड़ा कम से कम 50 फीसदी को छू सके। हालांकि, निदेशालय की ओर से दसवीं कक्षा का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम देरी से आने के कारण दाखिला तिथि को बढ़ाया गया था, लेकिन जिला प्रशिक्षण संस्थान में संचालित सभी ट्रेडों में 172 सीटों के मुकाबले महज 51 सीटें ही भरी जा सकीं। जबकि, विभिन्न ट्रेड में 121 सीटें खाली चल रही हैं। अगर दाखिलों का आंकड़ा नहीं बढ़ा तो ऐसे संस्थानों को बंद करने की नौबत तक आ सकती है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन


आईटीआई में बीते सत्र की अपेक्षा इस सत्र में विभिन्न ट्रेडों में काफी सीटें खाली रह गई हैं। इन्हें भरने के लिए नौ सितंबर से स्पॉट दाखिले शुरू होंगे। इसके लिए नौ सितंबर को दसवीं कक्षा में 70 फीसदी अंक, 10 सितंबर को 55 से 60, 11 सितंबर को 50 से 55, 12 सितंबर को 50 से 70 फीसदी अंक वाले अभ्यर्थी दाखिला ले सकते हैं। -सुभाष चंद, प्रधानाचार्य आईटीआई हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


किस विभाग में कितने सीटें खाली 
विभाग                               कुल सीटें    सीटें भरीं    सीटें खाली

इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक्स     ट्रेड        24            19        05
बेसिक कॉस्मेटोलॉजी (ब्यूटीशियन)  48            08        40
सिलाई तकनीक                         40            04        36
एंब्रॉयडरी                                  20            12        08
फैशन डिजाइनिंग                       40            08        32

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed