फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News 1.84 lakh devotees paid obeisance at Shaktipeeths in Himachal

Himachal News: हिमाचल के शक्तिपीठों में 1.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Mon, 12 Aug 2024 10:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 12 Aug 2024 10:13 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को शक्तिपीठों में करीब एक लाख 84 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 

विज्ञापन
Himachal News 1.84 lakh devotees paid obeisance at Shaktipeeths in Himachal
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रावण अष्टमी को शक्तिपीठों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सोमवार को प्रदेश के शक्तिपीठों में करीब एक लाख 84 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में सोमवार को अष्टमी पूजन की धूम रही। करीब 90 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अष्टमी पूजन किया। इस दौरान पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और बिहार से अष्टमी पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अष्टमी के पावन उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं ने जहां पर मंदिर में हवन-यज्ञ किया, वहीं पूजा-अर्चना करके माता का गुणगान कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं कांगड़ा के शक्तिपीठों में 46 हजार ने माथा टेका। ज्वालामुखी मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। इसके अलावा चामुंडा मंदिर में 18 हजार, जबकि बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आठ हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वहीं चिंतपूर्णी मंदिर में 48 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed