फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal MyGOV portal will increase public participation in govt: Jairam

हिमाचल माईजीओवी पोर्टल से सरकार में बढ़ेगी जनता की भागीदारी: जयराम

Mon, 06 Jan 2020 05:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jan 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Himachal MyGOV portal will increase public participation in govt: Jairam
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सचिवालय में सोमवार को हिमाचल माई जीओवी पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल शासकीय प्रणाली में जनता की भागीदारी सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन


माई जीओवी पोर्टल भारत के विकास के लिए तकनीक की मदद से सरकार और नागरिकों के मध्य भागीदारी की नई अभिनव पहल है। इसका उद्देश्य सरकार में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना है। उन्होंने सीएम एप का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन


कहा कि माई जीओवी पोर्टल हिमाचल के लोगों को अपने विचारों, सुझावों, प्रतिक्रियाओं और शिकायतें सरकार तक पहुंचाने में सहायक होगा। सरकार रचनात्मक आलोचनाओं पर विचार करेगी तथा राज्य और देश की बेहतरी के लिए सभी सुझावों का समन्वय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल माई जीओवी पोर्टल और मुख्यमंत्री एप के माध्यम से प्रशासन को लोगों के करीब लाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि हिमाचल इस एप की सुविधा देने वाला देश का 11वां राज्य है। इस एप से नागरिक सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों की प्रत्यक्ष और त्वरित जानकारी ले सकेंगे।

सीधे मुख्यमंत्री को लिख सकेंगे पत्र

आम जनता नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावशाली और परिणाम उन्मुख बनाने को सुझाव दे सकती है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय कुंडू, प्रमुख सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी जेसी शर्मा, माई जीओवी भारत सरकार के सीईओ अभिषेक सिंह, निदेशक आईटी रोहन चंद ठाकुर भी उपस्थित थे। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि चीफ  मिनिस्टर एप के माध्यम से प्रदेश की जनता सीधे मुख्यमंत्री को शिकायतें लिख सकेगी। यह विभिन्न योजनाओं के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में मददगार सिद्ध होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed