{"_id":"60ad0b13441d7b7c0d295f60","slug":"himachal-mobile-phone-ordered-online-but-got-onion-in-the-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ऑनलाइन मंगवाया मोबाइल फोन, मिला प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ऑनलाइन मंगवाया मोबाइल फोन, मिला प्याज
Tue, 25 May 2021 08:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 May 2021 08:05 PM IST
सार
कई लोग ऑनलाइन सामान मंगवा रहे हैं। लेकिन कई फर्जी कंपनियां लोगों को चपत लगा रही हैं। हमीरपुर में एक व्यक्ति को ऑनलाइन मंगवाए गए मोबाइल की जगह प्याजा भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्याज(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय हमीरपुर में ऑनलाइन खरीदारी पर पर एक युवक ठगी का शिकार हो गया। अणु के रहने वाले शशि ठाकुर ने बताया कि उन्होंने एक निजी कंपनी से 15 हजार रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन ऑनलाइन खरीदा था। उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड से मोबाइल फोन और डिलीवरी का भुगतान किया था। लेकिन जब डिलीवरी ब्वॉय घर पहुंचा तो डिब्बे में प्याज निकला।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने कंपनी के गुरुग्राम स्थित कार्यालय में संपर्क किया। वहां से उन्हें लिखित में शिकायत करने के लिए कहा गया। शशि ने बताया कि उन्होंने ईमेल के जरिये कंपनी मुख्यालय में इस मामले की शिकायत कर दी है। बता दें कि कई लोग ऑनलाइन सामान मंगवा रहे हैं। लेकिन कई फर्जी कंपनियां लोगों को चपत लगा रही हैं। शशि ठाकुर ने कहा कि कंपनी ने उन्हें दस दिन के भीतर नए फोन की डिलीवरी की बात कही है। अगर उन्हें फोन नहीं मिला तो न्यायालय में केस किया जाएगा।
विज्ञापन