फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Many crusher operators and liquor traders on ED's radar, investigation started in five cases.

हिमाचल: ईडी की रडार पर कई क्रशर संचालक और शराब कारोबारी, पांच मामलों में जांच शुरू

Fri, 08 Dec 2023 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Dec 2023 10:38 AM IST
सार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में पुलिस मुख्यालय ने पांच मामले ईडी को सौंपे थे, उनकी जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Himachal: Many crusher operators and liquor traders on ED's radar, investigation started in five cases.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में कई शराब कारोबारी और क्रशर मालिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रडार पर हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पुलिस मुख्यालय ने पांच मामले ईडी को सौंपे थे, उनकी जांच शुरू कर दी गई है। इनमें जिला सिरमौर, कांगड़ा और ऊना के शराब कारोबारी और क्रशर मालिक हैं। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2022 में भी 40 कारोबारियों के मामले वित्तीय जांच के लिए ईडी को सौंपे थे, इसकी जांच भी चल रही है। इन कारोबारियों को समय-समय पर प्रवर्तन निदेशालय में पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन


विधानसभा में भी इस तरह के मामले उठते रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अवैध खनन के मामले में कई जेसीबी, ट्रक, जमीन, नकदी, कार आदि संपत्ति को अटैच किया गया है। इसी कड़ी में ईडी ने नालागढ़ के महादेव में दबिश देकर एक शराब कंपनी की 9.31 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। इसमें फैक्ट्री और भवन के साथ औद्योगिक प्लाॅट भी शामिल हैं। इसमें भी ईडी ने जांच में पाया है कि संबंधित कंपनी के मालिक पर बिहार पुलिस ने भी अवैध शराब आपूर्ति को लेकर कई मामले दर्ज किए थे। यह कंपनी अवैध रूप से अन्य राज्यों में भी शराब की सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed